वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे 10 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनियन ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में किया प्रदर्शन -

10 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनियन ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में किया प्रदर्शन

हरमुद्दा
रतलाम, 1 फरवरी। सोमवार को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर केंद्र सरकार को ध्यानाकर्षण करने के लिए वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा एवं मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में सरकार को जगाने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।

यूनियन मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने हरमुद्दा को बताया कि प्रदर्शन के दौरान मंडल के सभी पदाधिकारी शाखा अध्यक्ष सचिव एवं महिला समिति युवा समिति 150 से अधिक कर्मचारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। आभार मंडल कार्यालय शाखा सचिव तिवारी ने माना

अनदेखी की गई सुझावों की

भारत सरकार द्वारा नई सीधी भर्ती के तहत रिक्तियों को नहीं भरना चाहती है। बजट के पूर्व परिचर्चा में कर्मचारियों द्वारा दिए गए सुझावों की अनदेखी की गई।  उज्जैन लॉबी को  प्रशासन द्वारा समाप्त करने की रणनीति बना रही है। आईआरएफ के विरोध के बावजूद निजीकरण और निगमीकरण की नीति को जोर शोर से लागू करने की योजना बना रहे है।

एसएस शर्मा, मंडल अध्यक्ष

निजी करण कर्मचारियों के लिए  नुकसानदायक

नई राष्ट्रीय पेंशन नीति के स्थान पर पुरानी गारंटर पारिवारिक पेंशन योजना लागू न करने पूंजी पतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। निजी करण कर्मचारियों के लिए  नुकसानदायक है। इसे कर्मचारी और यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी।

मनोहर सिंह बारठ, मंडल मंत्री

अब कर्मचारी लेंगे उग्र रूप

लोको पायलट गार्ड टीटी एवं तमाम केटेगरी के ज्वलन्त समस्याएं प्रशासन द्वारा नहीं माने पर अब कर्मचारी उग्र रूप लेंगे। और हर छोटे स्टेशनों पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन एवं मोर्चा खोलेंगे।

नरेंद्र सिंह सोलंकी, सहायक मंडल मंत्री

इसका नुकसान उठाना पड़ेगा परिजनों को

अब कर्मचारियों को एकजुटता का परिचय देना पड़ेगा  तभी  सरकार झुकने का काम करेगी। आज एकजुट नहीं हुए तो कर्मचारियों के लिए अहित में सरकार जो काम कर रही है, उसका नुकसान उनके परिवार को भी उठाना पड़ेगा।

हरीश चांदवानी, सहायक मंडल मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *