वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कांग्रेस का प्रदर्शन : 'शिवराज हम से डरता है, पुलिस को आगे करता है' नारे लगाते हुए दी गिरफ्तारियां -

कांग्रेस का प्रदर्शन : ‘शिवराज हम से डरता है, पुलिस को आगे करता है’ नारे लगाते हुए दी गिरफ्तारियां

🔲 मुख्यमंत्री आगमन, कांग्रेस का विरोध

हरमुद्दा
रतलाम, 4 फरवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गुरुवार को रतलाम आगमन के पूर्व ही कांग्रेसियों द्वारा जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। शिवराज हम से डरता है, पुलिस को आगे करता है जैसे नारे लगाते हुए गिरफ्तारियां दी। सभी को वाहनों से सैलाना उप जेल ले गए।

वाहन में बैठने वाले कम और मुख्य द्वार पर हंगामा करने वाले ज्यादा

महू नीमच मार्ग पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के पहले पुलिस अधीक्षक ऑफिस के सामने कांग्रेसियों ने करीब 12:40 पर जोरदार हंगामा करते हुए नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन की तत्परता के चलते 4 मिनट में ही आंदोलनकारियों को गिरफ्तारी वाहन में भरकर सैलाना उप जेल ले गए।

गिरफ्तारी से नजर आ रहे थे खुश

मजेदार बात यह है कि कांग्रेसी गिरफ्तार होने से काफी खुश नजर आ रहे थे। जिन वाहनों में उनको भरा गया, वहां नारेबाजी कर रहे थे। वहीं प्रदेश कांग्रेस की महिला नेत्री यास्मिन शेरानी को जब पुलिस वाहन की गाड़ी के अंदर बिठाया गया तो वे मुस्कुरा रही थी। छोटे बड़े सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। शिवराज तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी।

मासूम के साथ गिरफ्तारी।

मासूम बच्ची को भी लिया हिरासत में

सीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही भीड़ में पुलिस ने एक महिला को भी पुरुषों के साथ गाड़ी में धक्का दिया, जिसकी गोद में मासूम बच्ची थी। धक्का मुक्की के बीच महिला कुछ कहने की कोशिश करती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बच्ची घबरा कर रोने लगी और वाहन में दरवाजे के पीछे कुछ सेकंड में गायब हो गई।

यह हुए गिरफ्तार

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु राठौर, शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, फ़ैयाज़ मंसूरी, सय्यद वुसत ज़ैदी, मयंक जाट, आदि सहित दो दर्जन से अधिक कांग्रेसियों को वाहन में भरा गया। इस दौरान अफरा तफरी, नारेबाजी के बीच हंगामे की स्थिति बनी रही। सैलाना रोड स्थित कृषि उपज मंडी से कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ सहित 2 दर्जन से कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *