वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कांग्रेस 20 मार्च को मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस : संविधान रक्षा की दिलाई जाएगी शपथ -

कांग्रेस 20 मार्च को मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस : संविधान रक्षा की दिलाई जाएगी शपथ

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 19 मार्च। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान रक्षा की शपथ दिलाई जाएगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि 20 मार्च को ही प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी की धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया था। लोकतंत्र सम्मान दिवस को मनाने की तैयारी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत

बैठक में निर्णय लिया गया की लोकतंत्र सम्मान दिवस पर नगर निगम चौराहे पर प्रातः 11 बजे महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष श्री नाथ के वीडियो संदेश का प्रसारण किया जाएगा। तिरंगा यात्रा का आयोजन निकाली जाएगी। समापन पर संविधान निर्माता अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा का शपथ दिलाई जाएगी।

पूर्व विधायक डॉ. जोशी को बनाया है प्रभारी

पूर्व विधायक डॉ. जोशी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इस कार्यक्रम के लिए उज्जैन पूर्व विधायक डॉ. बटुक शंकर जोशी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। डॉ. जोशी ने सभी पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता को आवश्यक रूप से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के निर्देश दिए हैं।

यह थे मौजूद

बैठक में वरिष्ठ फतेहलाल कोठारी, प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु राठौड़, मुबारिक आरआर खान , ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, मोहसिन शेरानी, विजय सिंह चौहान, कमरुद्दीन कछवाहा, प्रदेश सचिव मंसूर अली पटौदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, शैलेंद्रसिंह अठाना, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद बुशत, आयुष सिंह राठौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा, प्रदेश महिला कांग्रेस अदिति दवेसर, सेवादल महिला अध्यक्ष संगीता काकरिया, यंग ब्रिगेड धर्मेंद्र शर्मा, बबिता नागर, निशा ऐडना, रवि वर्मा, वहीद शेरानी, इक्का बेलुत,जोयब आरिफ, शहर आईटी सेल अध्यक्ष हिम्मत जैतवार, फैयाज मंसूरी, जगदीश अकोदिया, सतीश गिरी, मांगीलाल जैन, कुसुम चाहर, वंदना पुरोहित ,अनिल पुरोहित, रश्मि सिंह, दीप्ति दिक्षित, विनय पहलवान, कैलाश सोलंकी, सोनू व्यास, अनीस कुरैशी,  सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा ने किया। आभार राजीव रावत ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *