वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री दिग्विजय सिंह का निधन, पीएम ने दी श्रद्धांजलि -

पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री दिग्विजय सिंह का निधन, पीएम ने दी श्रद्धांजलि

हरमुद्दा
रविवार, 4 अप्रैल। गुजरात के मोरबी जिले के वांकानेर के महाराजा और पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री दिग्विजय सिंह प्रताप‌सिंह झाला का को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बता दें कि दिग्विजय सिंह झाला क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे और राजनीतिक रूप से भी सक्रिय थे। वे दो बार विधायक रहे और दो बार सुरेन्द्र नगर से सांसद भी चुने गये थे। वे केंद्र में पर्यावरण मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।  उनके पुत्र युवराज केशरीदेव सिंह झाला वर्तमान में भाजपा में सक्रिय हैं।

कई फिल्मों की हुई है शूटिंग

वांकानेर स्थित झाला वंश का भव्य महल

झाला राजवंश की बात करें तो इसी वंश की छत्रछाया में 500 वर्ष पूर्व वांकानेर की स्थापना हुई थी जो मच्छु तट पर स्थित है। वांकानेर की गढीया पहाड़ी पर स्थित भव्य रणजीत विलास पैसेल काफी मशहूर है और दिग्विजय सिंह यहीं पर निवास करते थे। यह महल इतना आकर्षक है कि कई फिल्मों की शूटिंग भी यहां पर हो चुकी है।

दलगत राजनीति से ऊपर आधार की नजर से देखते थे उन्हें सभी

सामाजिक रूप से दिग्विजय सिंह झाला की प्रतिष्ठा इतनी बड़ी थी कि दलगत राजनीति से दूर सभी पार्टियों के नेता उनके आदर की नजर से देखते थे। उनके बेटे की शादी में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रिसेप्शन में पधारे थे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट करके हुए ट्वीट भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed