वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना धमाका : जान गंवाने वालों का हुआ शतक पूरा, सर्वाधिक 95 महिला-पुरुष हुए संक्रमण का शिकार -

कोरोना धमाका : जान गंवाने वालों का हुआ शतक पूरा, सर्वाधिक 95 महिला-पुरुष हुए संक्रमण का शिकार

हरमुद्दा
रतलाम, 5 अप्रैल। कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बेकाबू होता जा रहा है। कोरोनावायरस से अब तक 101 लोग जान गवा चुके हैं। सोमवार को 2 लोगों के मरने की जानकारी दी गई है। वही सर्वाधिक 95 महिला पुरुष संक्रमण का शिकार हो गए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। आइसोलेशन वार्ड में 688 का उपचार किया जा रहा है। 1583 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी शेष है।


जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि कोरोना वायरस से प्रभावित 2 व्यक्तियों की मौत की जानकारी मिली है, वही रतलाम शहर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों से 95 महिला पुरुष संक्रमित हुए हैं। जिले में अब तक। 5937 महिला पुरुष संक्रमण का शिकार हुए हैं। 5148 स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। 101 संक्रमित व्यक्तियों की जान गई है।

एक नजर कहां से आए हैं कितने पॉजिटिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *