वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : टोटल अनलॉक के दूसरे दिन दो की वृद्धि के साथ नौ संक्रमित -

कोरोना वायरस : टोटल अनलॉक के दूसरे दिन दो की वृद्धि के साथ नौ संक्रमित

हरमुद्दा
रतलाम, 11 जून। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन के बाद 10 जून से हुए टोटल अनलॉक के दूसरे दिन शुक्रवार को संक्रमित की संख्या में 2 की और वृद्धि और आंकड़ा 9 पर पहुंच गया। सभी का उपचार किया जा रहा है। जबकि गुरुवार को संक्रमित की संख्या साथ आई थी।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 21 से 59 वर्ष के  8 पुरुष और एक महिला संक्रमित हुए हैं, जिनमें से चार ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और वहीं पांच रतलाम शहर के टाटानगर, मोचीपुरा, डालू मोदी बाजार, राज टावर, कोटा वाला बाग क्षेत्र से हैं।

मेडिकल कॉलेज  में  504 बेड रिक्त हुए

शासकीय मेडिकल कॉलेज के 550 बेड क्षमता वाले हॉस्पिटल में शुक्रवार को केवल 46 पेशेंट भर्ती थे, और यहाँ 504 बेड रिक्त हो गए। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज 16 पेशेंट डिस्चार्ज हुए वहीं 01 मरीज को भर्ती किया गया। आईसीयू में 56 में से 21 बेड पर पेशेंट भर्ती है। एचडीयू में 172 में से 11 बेड पर मरीज भर्ती है। ऑक्सीजन बेड 180 में से 12 पर पेशेंट भर्ती है। नॉन ऑक्सीजन बेड 142 में से 2 बेड पर पेशेंट भर्ती है। कुल 46 पेशेंट भर्ती हैं जिनमें से 27 कोरोना पाजिटिव है तथा शेष ऑक्सीजन लेवल एवं अन्य समस्याओं वाले हैं। मेडिकल कॉलेज में आज रिक्त बेड 504 रहे। उन्होंने बताया कि आज रेमडेसिविर की स्थिति अनुसार टोटल रिसीव्ड 7580, डिस्ट्रीब्यूटेड 1557,  कन्ज्यूमड 5936, करंट स्टाक 87 रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *