वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे … और प्रशासन हुआ सख्त : हड़ताल के दौरान अर्धनग्न प्रदर्शन पर प्रशासन ने एफआईआर कराई -

… और प्रशासन हुआ सख्त : हड़ताल के दौरान अर्धनग्न प्रदर्शन पर प्रशासन ने एफआईआर कराई

हरमुद्दा
रतलाम 03 अगस्त। कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आह्वान पर हड़ताल और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लेकिन प्रदर्शन के दौरान अधिकारी व कर्मचारी सामाजिक संस्कार को भूल रहे हैं। अश्लील हरकतें कर रहे हैं। नतीजतन कलेक्टर नाराज हुए और सख्त रुख अख्तियार किया। कलेक्टर ने कर्मचारियों और अधिकारियों पर एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि जिले में विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा हड़ताल के दौरान अर्धनग्न प्रदर्शन किए जाने पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम सख्त हो गए हैं और उन्होंने ऐसा करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर एफ आई आर दर्ज करवाई है।

अश्लील हरकत पर प्रकरण दर्ज

कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसके तहत अर्धनग्न प्रदर्शन पर अश्लीलता, धारा 144 का उल्लंघन संबंधी धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *