वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के जन हितेषी फैसले बदल दिए भाजपा की भ्रष्ट सरकार ने : कटारिया -

प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के जन हितेषी फैसले बदल दिए भाजपा की भ्रष्ट सरकार ने : कटारिया

1 min read

 प्रदेश कांग्रेस का आह्वान : विद्युत कंपनी की लूट और मनमानी के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

 विद्युत मंडल कंपनी के एसी को सौंपा ज्ञापन

हरमुद्दा
रतलाम, 5 अगस्त। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा जो आम जनता को राहत दी जा रही थी, आम जनता के हित में जितने फैसले लिए थे, उन सारे फैसलों को भ्रष्ट भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पलट दिया। आम जनता से लूटमारी शुरू कर दी। इंदिरा ज्योति योजना के माध्यम से गरीब उपभोक्ताओं को कांग्रेस ने राहत दी थी उसके विपरीत भारी-भरकम बिल दिए जा रहे हैं।

यह बात (शहर ) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कही। गुरुवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर रतलाम जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विद्युत कंपनी के बाहर  धरना दिया गया। विद्युत मंडल कंपनी के एसी को ज्ञापन सौंपा गया। श्री कटारिया ने कहा कि करोना काल में मुख्यमंत्री द्वारा बिल माफी का कहा गया लेकिन बिल माफ तो नहीं हुए उल्टे भारी-भरकम वसूली के बिल पहुंचा दिए गए।

इन्होंने भी किए विचार व्यक्त, सौंपा ज्ञापन

जिला कांग्रेस (ग्रामीण) के अध्यक्ष विधायक हर्ष विजय गहलोत, आलोट विधायक मनोज चावला, पूर्व महापौर  पारस सकलेचा, रजनीकांत व्यास, संगीता काकरिया, शांतिलाल वर्मा, अरविंद्र सोन,  मुबारिक खान राजीव रावत,  बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाहा, विजय सिंह चौहान, रश्मि सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्युत मंडल कंपनी के एसी सुरेश चंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया

यह थे मौजूद

धरना स्थल पर पूर्व गृहमंत्री पूर्व गृहमंत्री भारत सिंह, जेंम्स  चाको, राकेश झालानी, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, थावर भूरिया, प्रभु राठौड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन खान, युसूफ  कड़पा, नीलेश शर्मा सुजीत उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह अठाना, संजय चौधरी, हिम्मत जैतवार, शांतिलाल मालवीय, धर्मेंद्र शर्मा, हितेश पैमाल, निशा ऐडना, वसीम अली, जगदीश अकोदिया, कुसुम चाहर, अनिल नांदेचा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन जोएब आरिफ ने किया। आभार विनोद मिश्रा मामा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *