वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे अवैध पर एक्शन : दो ढाबों पर चला पंजा, किया धराशाही -

अवैध पर एक्शन : दो ढाबों पर चला पंजा, किया धराशाही

 बिना अनुमति के निर्मित ढाबों पर चलती थी अवैध गतिविधियां

हरमुद्दा
रतलाम, 08 अगस्त। जिला प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों पर एक्शन किया जा रहा है। नतीजतन रविवार को जावरा क्षेत्र के दो ढाबों पर पंजा चलाया गया और उन्हें धराशाही कर दिया। इन ढाबों पर अवैध गतिविधियां संचालित होती थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स मौजूद था।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं माफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा अनुविभाग क्षेत्र में रविवार को दो ढाबे जमींदोज किए गए। एसडीएम जावरा हिमांशु प्रजापत के मार्गदर्शन में शासकीय अमले ने उमटपालिया एवं हसनपालिया में दो ढाबों पर कार्रवाई की।

22 लाख की तोड़ी अवैध संपत्ति

करीब 22 लाख रुपए मूल्य की अवैध संपत्ति तोड़ी गई। ये ढाबे बिना अनुमति के निर्मित थे और इनकी अवैध शराब विक्रेताओं से संलग्नता भी थी। प्रशासन द्वारा उक्त कार्रवाई करते हुए इनके संचालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *