वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे टोक्यो ओलंपिक का समापन : अद्भुत म्यूजिकल शो और उम्दा आतिशबाजी के रंगारंग आयोजन ने किया अभिभूत -

टोक्यो ओलंपिक का समापन : अद्भुत म्यूजिकल शो और उम्दा आतिशबाजी के रंगारंग आयोजन ने किया अभिभूत

 11 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने लिया 339 खेलों में हिस्सा

 बजरंग पूनिया के नेतृत्व में निकला भारतीय दल

 अगला ओलंपिक 2024 पेरिस में

हरमुद्दा
रविवार, 8 अगस्त। खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक का समापन रविवार को भव्य अति भव्य आयोजन के साथ हुआ। अद्भुत म्यूजिकल शो और आतिशबाजी का रंगारंग आयोजन ने अभिभूत किया। 23 जुलाई से शुरू हुए टोक्यो ओलंपिक में 11000 से अधिक खिलाड़ियों ने 339 खेलों में हिस्सा लेकर अपनी दावेदारी जताई। भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक कई मायनों में बेहतर साबित हुआ। भारतीय दल का नेतृत्व बजरंग पुनिया ने किया। 2024 का ओलंपिक पेरिस में होगा

रविवार को हुए समापन समारोह का में सबसे पहले ओलिंपिक स्टेडियम में खिलाड़ियों ने अपने देश के झंडे के साथ मार्च पास्ट किया और फिर लाइट शो, म्यूजिकल शो और आतिशबाजी का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कोविड महामारी के कारण दर्शकों को स्टेडियम में आने की मंजूरी नहीं दी गई थी। इस सेरेमनी में भारत की ओर से कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर दल का नेतृत्व किया। आखिर में पेरिस का झंडा फहराकर आगामी ओलंपिक की तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। आईओसी के अध्यक्ष ने ओलिंपिक के झंडे को पेरिस के मेयर के हाथों में सौंप दिया और इसके बाद फ्रांस का राष्ट्रगान बजाया गया। इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक का समापन हो गया। अब सभी देशों के खिलाड़ी ओलिंपिक विलेज से विदा लेंगे और फिर 2024 में पेरिस में होने वाले ओलिंपिक की तैयारी में जुटेंगे।

पदक के लिए अंतिम क्षण तक संघर्षरत रहने का दिया सबक

टोक्यो ओलंपिक भारतीय खिलाड़ियों के लिए कई महीनों में बेहतर रहा क्योंकि सभी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल भावना, जीवटता और अंतिम समय तक संघर्षरत रहने का सबक दिया।

भारत का रहा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

किसी भी ओलंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने एक स्वर्ण के साथ 7 पदक जीते। भारत ने एक तरफ हॉकी में 40 सालों चल रही निराशा को खत्म कर पदक हासिल किया, तो भालाफेंक में गोल्ड जीतकर नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसके अलावा महिला हॉकी टीम और गोल्फर अदिति अशोक बहुत थोड़े अंतर से पदक से चूक गये। भारत की ये कामयाबी आनेवाले समय में देश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी।

टोक्यो ओलंपिक पदक

यह हुआ पहली बार

टोक्यो ओलंपिक में पहली बार महिला और पुरुष वर्ग के मैराथन विजेताओं को एक साथ पदक दिये गये। अमेरिका की मॉली सिइड को महिलाओं की मैराथन में कांस्य पदक मिला, जबकि केन्या की ब्रीगिड कोस्गेई ने रजत जीता। केन्या की पेरेस जेपचिरिचर को स्वर्ण पदक मिला।

मनमोहक दृश्य को देखने के लिए स्टेडियम में नहीं थे दर्शक

समापन समारोह के उम्दा और मनमोहक दृश्य को देखने के लिए स्टेडियम में दर्शक नहीं थे, लेकिन ऑनलाइन कोरोडो खेल प्रेमियों और लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इसका लुत्फ उठाया। पीए मोदी ने भी जापान की सरकार को ओलंपिक गेम्स के सफलता आयोजन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *