वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे उज्जैन में देश विरोधी नारे : राजद्रोह के आरोप में 10 गिरफ्तार, 3 रिमांड पर, 7 को भेजा जेल -

उज्जैन में देश विरोधी नारे : राजद्रोह के आरोप में 10 गिरफ्तार, 3 रिमांड पर, 7 को भेजा जेल

 तलाश में जुटी पुलिस किसने रचा षड्यंत्र

हरमुद्दा
उज्जैन, 22 अगस्त। मोहर्रम पर गुरुवार रात पाकिस्तान जिंदाबाद व देश विरोधी नारे लगाने वाले 10 उपद्रवियों को पुलिस ने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। वहीं सात आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए।

ज्ञातव्य है कि मोहर्रम पर्व के दौरान गुरुवार रात को कुछ उपद्रवियों ने धार्मिक नारे लगाते हुए अचानक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए थे। उस दौरान पुलिसकर्मियों व प्रशासन के अधिकारियों ने नारेबाजी करने वाले लोगों को रोका था, मगर वे नहीं रुके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल 23 लोगों के खिलाफ राजद्रोह की धारा 124 ए, 153 बी, 188 के तहत केस दर्ज किया था। इनमें से 10 की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष आरोपितों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

यह सब आए पुलिस की पकड़ में

पुलिस ने नारू शेख उम्र 20 वर्ष, अजहर उर्फ अज्जू उर्फ तूफान उम्र 20 वर्ष, जफर खान उर्फ डैनी उम्र 25, सलमान मजीद उम्र 20, अब्दुलाह खान उम्र 19 वर्ष, समीर उर्फ बिल्ली, शानू इकबाल उम्र 19 वर्ष, अकबर उर्फ मोनू उम्र 19 वर्ष, वाहिद उर्फ कालू उम्र 26 वर्ष और शादाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया था। यहां से जफर उर्फ डैनी, सलमान व शानू को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। बाकी अन्य को जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।

षडयंत्र किसने रचा, तलाश रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि नारेबाजी में किस संगठन का हाथ है। जितने भी आरोपित पकड़ाए हैं, उनका किसी संगठन से लिंक नहीं मिला है। नारेबाजी का षडयंत्र किसने रचा है, इसका पता नहीं लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *