वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रैली और प्रदर्शन 8 सितंबर को -

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रैली और प्रदर्शन 8 सितंबर को

1 min read

 भारतीय किसान संघ के बैनर तले दिया जाएगा कलेक्टर को ज्ञापन

हरमुद्दा
पिपलौदा, 7 सितंबर। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 8 सितंबर को रतलाम की लहसुन मंडी में प्रदर्शन कर रैली निकाली जाएगी। भारतीय किसान संघ के बैनर तले कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री दिलीप पाटीदार ने हरमुद्दा को बताया कि इन दिनों  किसान (Farmer) विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहा है। किसानों की फसलों पर अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है। घोड़ारोज के आतंक से आम राहगीर से लेकर किसानों तक सभी को बहुत परेशानी हो रही है। इसके साथ ही अब जंगली सूअर भी फसलों को नुकसान पहुॅंचाने लगे हैं।

गत वर्ष की बीमा राशि से वंचित है किसान

गत वर्ष की फसल बीमा की राशि से भी किसान वंचित है तथा इसबार भी सोयाबीन की फसल में अफलन की स्थिति पैदा हो रही है। इस बार पर्याप्त बारिश नहीं होने से भी फसलों को नुकसान हुआ है, ऐसी स्थिति में तहसील को सूखाग्रस्त घोषित कर उचित लाभ किसानों को प्रदान किया जाना चाहिए। पिपलौदा मंडी को पूर्ण मंडी का दर्जा नहीं होने से किसानों, व्यापारियों तथा मंडी आधारित जीवन यापन करने वाले अनेक लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

मंडी विकास को नहीं मिल रहा कमाई का लाभ

सभी कामों के लिए जावरा मंडी की दया पर निर्भर रहना पड़ रहा है। यहां की कमाई का लाभ भी मंडी के विकास को नहीं मिल पा रहा है। सरकार किसानों को लागत मूल्य के साथ लाभकारी मूल्य का दावा कर रही है, लेकिन न तो शासन न ही प्रशासन के जिम्मेदार अन्नदाताओं की समस्याओं को सुलझाने के लिए तत्पर है। ऐसे में किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *