वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे उत्सव और छुट्टी का महीना अक्टूबर : गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती, नवरात्रि, दशहरा, ईद-ए-मिलाद सहित 21 दिन अवकाश -

उत्सव और छुट्टी का महीना अक्टूबर : गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती, नवरात्रि, दशहरा, ईद-ए-मिलाद सहित 21 दिन अवकाश

1 min read

 कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित

हरमुद्दा
शुक्रवार, 1 अक्टूबर। सरकारी कर्मचारियों के लिए अक्टूबर महीना उत्सव व अवकाश का महीना साबित होगा। अक्टूबर में गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती, नवरात्रि, दशहरा, ईद-ए-मिलाद जैसे कई अवसर हैं। खास बात तो यह है कि अक्टूबर में 21 दिन अवकाश के रहेंगे।

अक्टूबर में आने वाली कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं। सरकारी कार्यालयों बैंकों में 7 दिन तो वैसे ही अवकाश के रहेंगे जिसमें पांच रविवार और दो दो शनिवार के अवकाश रहेंगे। सरकारी ऑफिस में जहां दूसरा और तीसरा शनिवार तो बैंकों में दूसरा व चौथा शनिवार अवकाश रहेगा।

बैंकों में रहेंगे इस दिन अवकाश

इसी महीने में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है। जिस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 6 अक्टूबर को महालया अमावस्या के अवसर पर कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 12 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (महासप्तमी) के अवसर पर कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह 15 अक्टूबर को दुर्गा पूजा/ दशहरा/विजयादशमी के अवसर पर ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 19 अक्टूबर को बारावफात के अवसर पर कई इलाकों में बैंक बंद रहेंगे। 20 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन है।

बैंकों में अवकाश के दिन

1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह से काम प्रभावित रहेगा।

2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद)।

3 अक्टूबर- रविवार।

6 अक्टूबर- महालया अमावस्या- अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता में बैंक बंद।

7 अक्टूबर- मीरा चाओरेन होउबा ऑफ लाइनिंगथोउ सनामही- इंफाल में बैंक बंद।

9 अक्टूबर- महीने का दूसरा शनिवार।

10 अक्टूबर- रविवार।

12 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महासप्तमी) अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद।

13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महाअष्टमी) अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद।

14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा (महा नवमी)/ आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।

15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा/विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद।

16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद।

17 अक्टूबर- रविवार।

18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद।

19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन/लक्ष्मी पूजा/ ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद।

22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।

24 अक्टूबर- रविवार।

23 अक्टूबर- महीने का चौथा शनिवार।

26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।

31 अक्टूबर- रविवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *