वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन -

भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन

1 min read

 पुलिस लाइन सभागार में हुआ पूजन हवन

हरमुद्दा
रतलाम, 15 अक्टूबर। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादाशमी पर्व पर शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में रावण के पुतले का दहन शासन द्वारा दिये गये कोविड-19 के निर्देशों के तहत किया गया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्रागार में पूजन अर्चन किया गया।

श्री राम जी रावण पर अग्निबाण चलाते हुए
श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी का स्वागत करने के उपरांत अतिथि जन
रावण दहन के मौके पर मौजूद विधायक श्री काश्यप कलेक्टर एसपी सहित अन्य

नेहरू स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम में श्री राम, श्री लक्ष्मण तथा श्री हनुमान का स्वागत नगर विधायक  चेतन्य  काश्यप, कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जमुना भिड़े, निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल के अलावा प्रदीप उपाध्याय, बजरंग पुरोहित, मंगल लोढ़ा, कृष्ण कुमार सोनी, राकेश परमार, उपायुक्त विकास सोलंकी ने किया। तहसीलदार गोपाल सोनी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, मोहम्मद हनीफ शेख, जी.के. जायसवाल, प्रभारी सहायक यंत्री श्याम सोनी सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हवन में आहुतियां देते हुए कलेक्टर एसपी सहित अन्य

पुलिस लाईन में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शस्त्र पूजन

दशहरे के पावन पर्व पर पुलिस लाइन में पुलिस शस्त्रागार में हवन एवं शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने शस्त्र पूजन किया। शस्त्र पूजन के उपरांत पुलिस अधिकारियों ने पुलिस वाहनों का पूजन किया एवं सभी नागरिकों को दशहरे के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

शस्त्रागार में शस्त्र की पूजन करते हुए कलेक्टर एवं एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *