वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे प्रदेश में कर्मचारियों की फिर बल्ले बल्ले : 1 सप्ताह में कर्मचारियों को 2 दिन आराम, 5 दिन काम -

प्रदेश में कर्मचारियों की फिर बल्ले बल्ले : 1 सप्ताह में कर्मचारियों को 2 दिन आराम, 5 दिन काम

1 min read

हरमुद्दा
भोपाल/रतलाम 22 अक्टूबर। शासकीय विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों की फिर बल्ले बल्ले हो गई है उन्हें सप्ताह में 2 दिन आराम मिलेगा और केवल 5 दिन ही करना होगा।
सोमवार से शुक्रवार की यह व्यवस्था 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील रहेगी।

उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग डी.के. नागेंद्र ने बताया कि राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में सम्पूर्ण प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गए थे। यह आदेश 31 अक्टूबर 2021 तक प्रभावशील है, जिसे 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *