वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे राष्ट्रपति के हाथों डॉ. लीला जोशी को दिया गया पद्मश्री सम्मान -

राष्ट्रपति के हाथों डॉ. लीला जोशी को दिया गया पद्मश्री सम्मान

 50 वर्षों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाई एनीमियामुक्त मुहिम

हरमुद्दा
रतलाम, 8 नवंबर। सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रतलाम की ख्यात महिला चिकित्सक डॉ. लीला जोशी को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. लीला जोशी द्वारा 50 वर्षों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में एनीमियामुक्त मुहिम संचालित की गई है। पद्मश्री डॉ. जोशी ने आदिवासी महिलाओं के लिए भी बेहतर कार्य किए हैं। उन्होंने आयरन की कमी से जूझती आदिवासी महिलाओं को सेहतमंद बनाने के लिए कैंप लगाए और मुफ्त इलाज किया। उनकी उपलब्धियों के कारण भारत सरकार ने 83 वर्षीय डॉ. जोशी को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *