वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे "शब्दाक्षर" का आयोजन : पहले हुआ लोकार्पण, फिर हुआ कवियों तथा बाल काव्यगोष्ठी के विजेताओं का सम्मान, अंत में हुआ रचनाओं का गान -

“शब्दाक्षर” का आयोजन : पहले हुआ लोकार्पण, फिर हुआ कवियों तथा बाल काव्यगोष्ठी के विजेताओं का सम्मान, अंत में हुआ रचनाओं का गान

1 min read

🔲 नई दिल्ली के गाँधी शांति प्रतिष्ठान में जुटे देश के विभिन्न राज्यों से शब्दाक्षर के अधिकारीगण तथा कवि

🔲 हुई राष्ट्रीय बाल कवि खोज प्रतियोगिता

हरमुद्दा के लिए संतोष कुमारीसंप्रीति

नई दिल्ली, 24 नवंबर। साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ की दिल्ली इकाई द्वारा गाँधी शांति प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के साथ बाल काव्य संग्रह का लोकार्पण हुआ। बाल काव्यगोष्ठी के विजेताओं तथा आमंत्रित अतिथि कवियों को सम्मानित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से शब्दाक्षर के अधिकारीगण तथा कवि में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ शब्दाक्षर के संस्थापक सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष रविप्रताप सिंह ने शब्दाक्षर अधिकारियों तथा गणमान्य अतिथियों के साथ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन करके किया। तत्पश्चात ओड़िशा से आमंत्रित बाल कलाकार जयीता माहतो ने शास्त्रीय नृत्य द्वारा गणेश वंदना, कवि ज्ञानेन्द्र शुक्ल वत्सल ने सरस्वती वंदना तथा विभा राज भैरवी ने स्वागत गीत की सुमधुर तथा अति गौरवमय प्रस्तुति दी।

किया काव्य संग्रह का लोकार्पण

शब्दाक्षर के द्वारा प्रकाशित बाल काव्य संग्रह का लोकार्पण करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविप्रताप सिंह ने कहा कि यह पल समस्त शब्दाक्षर परिवार के लिए अविस्मरणीय तथा गौरव का विषय है। उन्होंने शब्दाक्षर के सभी पदाधिकारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए ‘शब्दाक्षर दिल्ली प्रदेश इकाई’ के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।

देश भर से आमंत्रित अतिथि कवियों, बाल रचनाकारों ने मंचासीन अधिकारियों ने कर दिया मंत्र मुग्ध

रचना प्रस्तुत करते हुए देश के ख्यात कवि

कार्यक्रम में शब्दाक्षर के आमंत्रित पदाधिकारियों में से शब्दाक्षर के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री अक्षय राज शर्मा, राष्ट्रीय उप सचिव सागर शर्मा ‘आजाद’, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निशांत सिंह गुलशन, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिंह वीर, मध्य प्रदेश अध्यक्ष राजीव खरे, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सुमित मानधना ‘गौरव’, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राम पंचाल ‘भारतीय’, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. डॉ. वनीता चोपड़ा, गोवा प्रदेश अध्यक्ष वंदना चौधरी, पानीपत हरियाणा की जिलाध्यक्ष सोनिया सोनम ‘अक्स’, भोपाल के जिलाध्यक्ष अक्षय बंसल आदि ने शिरकत की। कवि सम्मेलन में देश भर से आमंत्रित अतिथि कवियों, बाल रचनाकारों, मंचासीन अधिकारियों ने मंत्र मुग्ध कर देने वाला काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता ‘शब्दाक्षर’ दिल्ली के उपाध्यक्ष कवि प्रवीण राही ने तथा कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता कवि महावीर सिंह वीर ने की। बतौर प्रधान अतिथि शब्दाक्षर के राष्ट्रीय सचिव सुबोध कुमार मिश्र, मुख्य अतिथि शिक्षाविद सुरेश चंद्र शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि हिंदुस्तानी भाषा अकादमी, दिल्ली के अध्यक्ष सुधाकर पाठक की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवमय बना दिया। शब्दाक्षर दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमारी ‘संप्रीति’ ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया।

हुई राष्ट्रीय बाल कवि खोज प्रतियोगिता

शब्दाक्षर की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि विगत वर्ष के बालदिवस की ही भांति इस वर्ष भी बालदिवस के सुअवसर पर शब्दाक्षर की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा राष्ट्रीय बाल कवि खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने किया था। डॉ. रश्मि के अनुसार, इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल काव्यगोष्ठियों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थानों पर चयनित किए गये बाल कवियों की रचनाओं को शब्दाक्षर बाल काव्य-संग्रह के अगले अंक में शामिल किया जाएगा। साथ-ही-साथ उन्हे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने शब्दाक्षर दिल्ली प्रदेश के सभी अधिकारियों और प्रतियोगी बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि संस्था ने इस बार प्रकाशित होने वाले बाल काव्य संग्रह को सभी बच्चों को निःशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविप्रताप सिंह के अनुसार शब्दाक्षर द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में समय-समय पर ऐसे राष्ट्रीय साहित्यिक आयोजन बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने हैं, ताकि पूरे देश में हिन्दी भाषा तथा साहित्य के प्रति लोगों में रुचि, आत्मीयता, श्रद्धा तथा गौरवबोध बढ़ सके।

प्रतिष्ठित कवियों ने पढ़ीं अपनी रचनाएँ

शब्दाक्षर दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आयोजन की भव्य सफलता पर शब्दाक्षर के वरिष्ठ साहित्यकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह सत्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, राष्ट्रीय साहित्य मंत्री नीता अनामिका तथा शब्दाक्षर बिहार इकाई अध्यक्ष प्रो मनोज मिश्र ने सभी को बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने ‘शब्दाक्षर’ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अजय श्रीवास्तव, शब्दाक्षर कानपुर उत्तर प्रदेश समिति के अध्यक्ष अनुराग सैनी तथा मार्गदर्शक जयराम सिंह ‘जय’ के प्रति भी कृतज्ञता जताई, जिन्होंने उनके सम्मान में एक अति प्रशंसनीय काव्यगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें कानपुर के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाएँ पढ़ीं। उन्होंने सभी बाल रचनाकारों के अभिभावकों को भी साधुवाद दिया।

इन सभी प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए मंच

शब्दाक्षर दिल्ली इकाई द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में ऋचा सिन्हा, ज़ैद बलियावी, श्रीराम तिवारी ‘सहज’, वंदना चौधरी, राजीव खरे, प्रो. डॉ. वनीता चोपड़ा, अक्षय राज शर्मा, नीरज कुमार मनचंदा, पूनम मनचंदा, मनोज हिसारी, महावीर सिंह वीर, सुमित मानधना ‘गौरव’, राम पंचाल भारतीय, अमन कुमार, सुरेश चंद्र शर्मा, वाज़िद मेरठी, ज़हीर राही मुरादाबाद, सागर शर्मा आज़ाद, निशांत सिंह ‘गुलशन’, सुबोध कुमार मिश्रा, सुधाकर पाठक, सोनिया सोनम ‘अक्स तथा अक्षय बंसल कुल 23 साहित्यकार एवं शब्दाक्षर अधिकारियों को शब्दाक्षर सम्मान प्रतीक प्रदान किया गया। साथ ही चंद्रमणि मणिका, मीनाक्षी भसीन, गुल्फ्शा इदरीसी, संतोष कुमारी ‘संप्रीति’, सुशील शैली, ज्ञानेंद्र शुक्ल ‘वत्सल’, कवि प्रवीण राही, आभा पालीवाल, श्रीकांत उपाध्याय, डॉ. सत्यम भास्कर, डॉ. विभा जोशी ‘विभूति’, पंकज, रजनी बाला, डॉ. सत्यवीर सिंह, डॉ. अवधेश तिवारी ‘भावुक’, टी के पांडेय, चौधरी सुंदर सिंह, बलजीत सारसर, डॉ. रामकुमार झा ‘निकुंज’, विभा राज वैभवी, जयशंकर द्विवेदी ‘विश्वबंधु’, सीमा सागर, शिव प्रकाश पराशर, प्रीति तिवारी, सुमेधा शर्मा, अशोक सिंह सत्यवीर, प्रदीप मिश्र ‘अजनबी’ तथा दिनेश तिवारी को शब्दाक्षर प्रशंसा प्रतीक-सह-स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया गया। बालकवि तथा बालकवयित्रियों की बात करें तो दिल्ली, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों से आए कनिष्ठ वर्ग के कवि/कवयित्रियों में जयीता माहातो, जानवी लोहिया, अक्षत अरविंद, आईशा कंडारी, हर्षिता जोशी, हितेषी, समृद्धि शौर्य, प्रतीक्षा मिश्रा, मोहम्मद अमान, इंशा, सुप्रीत यादव, दिव्यांक जोशी, कशिश यादव को सम्मानित किया गया। वहीं वरिष्ठ वर्ग से रिया सिंह, स्नेहा,अंशिका, नंदिनी पाराशर, प्रथा, यशमिता केशरी, सी. तान्या, वंदित शर्मा, देवांशी जाँगिड़, अविनाश बखले, भूमि तिवारी, काव्यांश भट्ट तथा आशुतोष कुमार झा को सम्मानित किया गया। संचालन प्रदेश सचिव पंकज तथा पश्चिम उत्तरी दिल्ली की ज़िलाध्यक्ष चन्द्रमणि ‘मणिका’ ने किया। आभार शब्दाक्षर दिल्ली की संगठन मंत्री डॉ. विभा जोशी ‘विभूति’ ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *