वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे देश की 50 प्रतिशत आबादी के हाथों में देश देश का भविष्य: विधायक काश्यप -

देश की 50 प्रतिशत आबादी के हाथों में देश देश का भविष्य: विधायक काश्यप

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 30 अप्रैल। लोकसभा का वर्तमान चुनाव यह तय करने जा रहा है कि देश की सुरक्षा में लगे भारतीय सेना के जाबांज जवानों का इस देष्ठ में सम्मान होगा या उन्हे अपमान सहना होगा। इसके लिये राष्ट्र से प्रेम करने वाली ताकतों को सत्ता में लाना जरूरी है और इसमे देश की 50 प्रतिशत महिला मतदाता अपनी अहम भूमिका निभाने जा रही है।
यह विचार शहर विधायक चेतन्य कश्यप ने भाजपा के चुनावी कार्यालय में सम्पन्न भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला बैठक मे व्यक्त किए।
सरकार के साथ रहेगी महिलाएं
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि भाजपा की वर्तमान मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में ना सिर्फ महंगाई पर नियंत्रण किया बल्कि महंगाई को कम करने का काम भी किया है। और यही वजह है कि हमारे देश के रसौई घरों का मासिक बजट कांग्रेस सरकार के मुकाबले कम हुआ है। रसौई घर के बजट मे आई कमी के चलते देश की महिला मतदाता मोदी सरकार से खुश है और 23 मई को देश में फिर एक बार बनने जा रही मोदी सरकार के साथ महिला मतदाता भी खड़ी नजर आएगी।
भागीदारी भाजपा की बुनियाद है महिलाएं
मोर्चा प्रभारी शैलेन्द्र डागा ने कहा कि हमारी महिला मोर्चा की सक्रियता के चलते हमें पुरा भरोसा है कि आगामी चुनाव में महिला मतदाता निश्चित रूप से मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी और महिला मतदाताओं की यही बड़ी भागीदारी भाजपा की बुनियाद होगी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की हमारी बहनों ने पिछले विधानसभा चुनाव में यह कर के दिखाया भी है।
पार्टी हित में प्रदर्शित करें एकता
जिलाध्यक्ष पद्मा जायसवाल ने महिलाओं से आह्वान किया कि हमेशा की तरह चुनाव में अपनी भागीदारी पार्टी हित में कुछ इस तरह एकता प्रदर्शित करें कि रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र जो आजादी के बाद से लगातार हमारे लिए चुनोती रहा है। इस बार कांग्रेस के लिए सपना बनकर रह जाए। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा की जिला महामंत्री मनीषा शर्मा इस किया। आभार पूर्व पार्षद शांता राहोरी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed