वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे आरोपी गिरफ्तार : रतलाम गोली कांड के मुख्य आरोपी को महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन से किया गिरफ्तार -

आरोपी गिरफ्तार : रतलाम गोली कांड के मुख्य आरोपी को महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन से किया गिरफ्तार

 आरोपी को रतलाम लाने की तैयारी

 घायल लोगों की सेहत में सुधार

हरमुद्दा
रतलाम, 9 दिसंबर। बुधवार रात को गुजराती चाल क्षेत्र से हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी को महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन से कट्टे सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बुधवार रात को वारदात करने के बाद रतलाम से भाग निकला था। उज्जैन पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए प्रकरण दर्ज किया जिसके बाद रतलाम जीआरपी उसे रतलाम लाने की तैयारी कर रही है। हमले में घायल हुए दोनों युवकों का ईलाज भी जारी है और दोनों की सेहत में सुधार है।

गुरुवार को पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी वैभव जायसवाल को उज्जैन से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी कट्टे सहित महाकालेश्वर मंदिर परिसर से गुरुवार दोपहर को पकड़ाया। जब पुलिस ने जांच की तो उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ। इसके बाद उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। रतलाम पुलिस को सूचना मिलने पर उसे रतलाम लाने की तैयारी की जा रही है। दूसरा आरोपी हिमांशु व्यास भी रतलाम पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। उसे पुलिस ने गुरुवार तड़के गिरफ्तार कर लिया था।

मुखबिरी को लेकर हुआ था विवाद

जीआरपी थाना क्षेत्र अन्तर्गत जुएं और सट्टेबाजी की मुखबिरी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। बुधवार रात को करीब 9 बजे सत्येंद्र परमार उर्फ जोंटी, सुमित गायकवाड़ और साथी घर के बाहर बैठे थे। पैदल ही वैभव जायसवाल, हिमांशु व्यास और जसवंत पहुंचे। इन्होंने जाते ही सत्येंद्र पर गोली चला दी जो उसके कंधे और चेहरे पर छर्रे लगे। साथी ने दोनों पर तलवार से हमला किया जिसमें सत्येंद्र के सिर पर चोट आई। आरोपी वहां से भाग भी निकले थे।

सभी जिलों में कर दिया था अलर्ट

रात में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए घटना का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया था। इसके आधार पर रतलाम और आसपास के सभी जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया था। हमले में घायल हुए लोगों की सेहत में सुधार है। उनका उपचार चिकित्सालय में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *