वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर हुई भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक -

भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर हुई भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक

 दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं और देश के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

 समर्पित उम्मीदवार को विजय बना कर  पुनः भाजपा का परचम लहराना

हरमुद्दा
पिपलौदा, 12 दिसंबर। भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक नगर के भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी दो माह में आयोजित होने वाले पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई व दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं और देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह व भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य प्रकाश जायसवाल ने मार्गदर्शन दिया। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है व हमे पार्टी की रीति नीति के अनुसार आगामी चुनाव में पार्टी समर्पित उम्मीदवार को विजय बना कर  पुनःभाजपा का परचम लहराना है। सरकार की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिले इस ओर प्रयास करना है। शाह ने बताया कि सरकार कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए कटिबध्द है व इस दिशा में आगे बढ़ रही है।

कार्यकर्ताओ की मेहनत के बल पर प्रदेश व देश मे हमारी सरकार : जायसवाल

जिला कार्यकारणी सदस्य जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओ की मेहनत के बल पर आज प्रदेश व देश मे हमारी सरकार है व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व दुनिया मे भारत का सम्मान काफी बढा है। आगामी पंचायत व नगरीय निकाय के चुनाव पर चर्चा करते हुए बताया कि पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करने वाले निष्ठावान व वफादार कार्यकर्ताओ की चिंता पार्टी निश्चित करेगी व उन्हें मौका भी मिलना चाहिए।

कोरोना के दूसरे डोज के बारे में लाना है ग्रामीणों में जागरूकता

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा ने पार्टी द्वारा हर घर दस्तक अभियान अंतर्गत कोरोना के दूसरे डोज के बारे में जागरूकता लाने, 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाने, 28 दिसम्बर को कुशाभाऊ ठाकरे पुण्यतिथि पर उनके जीवन व्रत को कार्यकर्ताओ के बीच रखने, जनवरी माह में बूथ विस्तारक योजना को मूर्त रूप देने व 11 फरवरी को प.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाने आदि आगामी कार्यक्रमो की जानकारी कार्यकर्ताओ को दी।

श्रद्धांजलि देते हुए शोक किया गया

नवनियुक्त भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य बाबुलाल पाटीदार व उमेश आचार्य का स्वागत किया गया। साथ ही दिवंगत हुए कार्यकर्ताओ व सीडीएस शहीद जनरल बिपिन रावत सहित अन्य सैन्य अफसरों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

यह थे मौजूद

बैठक में मण्डल महामंत्री दिनेश पाटीदार, पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़, नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश मोगरा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भवर धनगर, कारूलाल डांगी, प्रकाश पाटीदार, महेश बोहरा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लाखन सिंह शेरपुर, मंत्री लोकेंद्र सिंह बड़ौदा, नारायण धनगर, गिरधारी लाल माली, गोपाल पटेल, भेरू सिंह सोलंकी, माणक पाटीदार, राजेश माली, हरीश पाटीदार, अशोक मालवीय, राजेन्द्र सिंह राकोदा, प्रह्लाद चौहान, प्रवीण सिंह, मनमोहन सिंह, दिव्यांशु शर्मा, मदन माली, पारस सुराणा आदि उपस्थित थे। संचालन प्रवक्ता प्रफुल जैन ने किया। आभार उपाध्यक्ष कचरूलाल जाट ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed