वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे नगर निगम रतलाम हुआ हाईटेक, कार्य में नहीं आएगी रुकावट -

नगर निगम रतलाम हुआ हाईटेक, कार्य में नहीं आएगी रुकावट

1 min read

 80 अधिकारी व कर्मचारी होंगे वायरलैस वॉकी-टॉकी से लैस

हरमुद्दा
रतलाम, 14 दिसंबर। नगर निगम अब हाईटेक हो गया है। करीब 80 अधिकारी कर्मचारियों को वॉकी टॉकी दिया गया है। इसी के साथ उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया। अब कार्य में रुकावट नहीं आएगी।

नगर निगम के कार्यो को ओर अधिक गति देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा एस टेली कम्पनी के क्रय किए गए 80 वॉयर लैस वॉकी-टॉकी को चलाने का प्रशिक्षण निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया की उपस्थिति में दिया गया।

कार्य को मिलेगी और अधिक गति

निगम आयुक्त श्री झारिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा 80 वॉयरलैस वॉकी-टॉकी से एक ही समय में बात की जा सकती है। क्रय किए गए वॉयरलैस वॉकी-टॉकी भारत में संचालित हो सकेगा व कहीं से भी बात कर सकेगी, जिससे निगम के कार्यो को ओर अधिक गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *