वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे बड़ी सफलता के लिए देखना होंगे बड़े सपने : भागवताचार्य -

बड़ी सफलता के लिए देखना होंगे बड़े सपने : भागवताचार्य

1 min read

🔲 श्रीमद् भागवत सप्ताह का समापन आज

हरमुद्दा
रतलाम, 31 दिसंबर। बड़ी सफलताएं हासिल करना है तो बड़े सपने देखने चाहिए। ऐसा आज कल कहा जाता है लेकिन किसी बात को ठीक से समझोगे नहीं तो सपने तकलीफ देंगे। नींद उड़ा देंगे। जिसकी नींद पुरी नहीं होती, वह बैचेन हो जाता है। व्यक्ति परेशान दिखता है।

यह विचार भागवत आचार्य हेमंत काश्यप ने व्यक्त किए भागवताचार्य का जब सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह के तहत धर्मालुओं को संबोधित कर रहे थे।

कर्म और फल को ठीक से समझना जरूरी

उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता में श्री कृष्ण ने अर्जुन को बताया कि कर्म और फल को ठीक से नहीं समझा तो परेशानी बन जाएगी । परन्तु आज के समय में लोग, कर्म बुरा है या अच्छा इसे भुलकर सिर्फ परिणाम देेखने लगते है। श्री कृष्ण ने कहा था कि व्यक्ति को कर्म और फल को अलग-अलग नहीं देखना चाहिए । कर्म में ही फल को डाल दें, तो वह बैचेन नहीं करेगा। श्रीमद् भागवत सप्ताह के तहत प्रसंग पर श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को भागवत कथा का विश्राम होगा।

यह थे मौजूद

श्री राजपुत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल हाथी खाना के तत्वावधान में श्री राजपूत धर्मशाला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मंडल जिला अध्यक्ष पूनम पटवा, भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अनिता कटारिया भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में सर्वश्री राजेन्द्र सिंह गोयल, शैलेन्द्र सिंह देवड़ा, मनोहरसिंह चौहान, टिकमसिंह, मुख्य यजमान श्रीमती उषा पंवार सुपुत्र ठा. मनोज सिंह पंवार, किशोर सिंह चौहान, मोहन सिंह राठौर, सुरेश सिंह चावड़ा, महेन्द्र सिंह चौहान, डाडमसिंह चौहान, रघुवीर सिंह सांकला, चरण सिंह जाधव, राजेश्वरी राठौर, कविता देवड़ा, गायत्री चौहान, मंजुला गेहलोत, वसुमति सिंह, अनीता राठौर आदि गणमान्यजन उपस्थित थे ।

फोटो : हेमेन्द्र उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *