वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भाजपा ने दी है राजनीति को नई दिशा : विधायक काश्यप -

भाजपा ने दी है राजनीति को नई दिशा : विधायक काश्यप

1 min read

 11 प्रतिशत मत बढ़ाने के लक्ष्य में जुट जाए-जिला प्रभारी शर्मा

 बूथ विस्तारक योजना को लेकर अम्बेडकर एवं दीनदयाल मंडल की हुई बैठक

हरमुद्दा
रतलाम, 6 जनवरी। बूथ विस्तारक योजना को लेकर भाजपा की मंडल कार्यसमिति बैठकों का आयोजन आरंभ हो गया है। गुरुवार को रतलाम शहर विधानसभा के अंबेडकर मंडल एवं दीनदयाल मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। इनमें भाजपा के जिला प्रभारी श्यामसुन्दर शर्मा एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।  बैठक में मंडल विस्तारक एवं मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण राव एवं सह प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जिला प्रभारी श्री शर्मा ने मंडल बैठक में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पितृ पुरूष स्व. श्री कुशाभाऊ ठाकरे का शताब्दी वर्ष संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम लोगों से सम्पर्क करेंगे और भाजपा के पक्ष में मत बढ़ाने का कार्य करेंगे। पार्टी का लक्ष्य 11 प्रतिशत मत बढ़ाने का है। इसके लिए बूथ विस्तारक योजना बनाई गई है, जिसमें कार्यकर्ता 10 दिनों तक एक ही क्षेत्र में रहकर शासन की योजनाओं से आम लोगों को रूबरू कराएंगे और उन्हें इनका लाभ भी दिलाएंगे।

भाजपा ने लंबे संघर्ष के बाद पाया है यह मुकाम

विधायक श्री काश्यप ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने लंबे संघर्ष के बाद राजनीति में यह मुकाम पाया है। भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और कार्यकर्ताओं को इस बात पर गर्व करना चाहिए कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता सेवा के भाव को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सेवा के माध्यम से राजनीति को नई दिशा दी है। बूथ विस्तारक योजना पार्टी के विस्तार का कार्य करेगी। इसमें मंडल विस्तारक १ माह का समय देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की भावना अनुरूप घर-घर जाकर संवाद करने एवं 11 प्रतिशत मत बढ़ाने का लक्ष्य हांसिल करने का आह्वान किया।

किया अतिथियों का स्वागत

अंबेडकर मंडल की बैठक कंकुम मंत्रम सभा गृह में हुई । इसमें मण्डल के प्रभारी विस्तारक संतोष पोरवाल व जिला मंत्री सोना शर्मा, मंडल अध्यक्ष करणधीर्य बड़गोत्या मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत पूर्व एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदोरिया ने किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विनोद यादव ने किया। आभार मंडल के कार्यालय मंत्री कमल गुरनानी ने माना।

जिला प्रभारी श्री शर्मा संबोधित करते हुए

इसी प्रकार दिनदयाल मंडल की बैठक में मंडल विस्तारक रतनलाल लाकड़, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी मंचासीन रहे। स्वागत मंडल अध्यक्ष श्री सोनी ने किया। संचालन मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार मंडल उपाध्यक्ष नीतिन तिवारी ने माना। आरंभ में अतिथियों ने पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान जिला व मंडल पदाधिकारी, बूथ विस्तारक, वार्ड संयोजक सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *