वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदीजी की सुरक्षा में चूक पर भाजयुमो ने भरी हुंकार -

पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदीजी की सुरक्षा में चूक पर भाजयुमो ने भरी हुंकार

 जनाक्रोश मशाल जुलूस निकालकर जलाया मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला

हरमुद्दा
रतलाम, 6 जनवरी। कांग्रेस शासित पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक से पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश व्यापी आह्वान पर रतलाम में जनाक्रोश मशाल जुलूस निकाला और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नी का पुतला जलाया। युवाओं ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े इस मामले को लेकर हुकार भरते हुए पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने और वहां तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग भी की।

कॉलेज रोड पर मशाल जुलूस आरंभ होने से पूर्व उपस्थित युवाओं को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा जिला प्रभारी श्यामसुन्दर शर्मा, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक पोरवाल, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने संबोधित किया।

सुरक्षा में चूक सोची समझी साजिश

सभी वक्ताओं ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी सबके प्रधानमंत्री है। उनकी सुरक्षा में चूक का यह मामला सोची समझी साजिश है, क्योंकि कांग्रेस में अब उनसे मुकाबला करने की ताकत नहीं रही है। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश ही नहीं दुनिया के लोकप्रिय नेता है। उनकी सुरक्षा में थोड़ी सी भी आंच आई तो युवा मोर्चा कांग्रेस की ईंट से ईट बजा देगा।

यहां से निकला मशाल जुलूस

मशाल जुलूस

जनाक्रोश मशाल जुलूस में युवाओं के साथ वरिष्ठ नेता भी हाथों में मशाल लेकर शामिल हुए। यह जुलूस कॉलेज रोड़ से नाहरपुरा, धानमण्डी होते हुए शहर सराय पहुंचा। शहीद चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर युवाओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा नेता स्नेहिल उपाध्याय ने किया। आभार भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने व्यक्त किया।

यह थे मौजूद

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, लालबहादुर पाटीदार, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, करणधीर बड़गोत्या, कृष्णाकुमार सोनी, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार एवं अनुकूल सोनी सहित पार्टी व मोर्चा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *