वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भाजपा अजजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित -

भाजपा अजजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित

हरमुद्दा
रतलाम 15 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभुसिंह गणावा ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की अनुशंसा पर जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है।

भाजपा जिला सहमीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देश पर भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर की सहमति से की गई है। अजजा मोर्चा में उपाध्यक्ष पद पर राजाराम सिंघाड़, गोविंद डामर, अनिता कटारा, रमेश राणा, कैलाश झोड़िया, भेरूलाल खदेड़ा, अशोक निनामा, महामंत्री पद पर विकास पारगी एवं बसंत कटारा को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मंत्री पद पर गोवर्धनलाल निनामा, लगजी चरपोटा, प्रकाश मुनिया, माणक डिंडोर, सीमा खराड़ी, कैलाश खराड़ी, निधि एवं शोध प्रभारी पद पर देवीसिंह कतिजा, कोषाध्यक्ष पद पर दशरथ राणा नियुक्त किए गए है। ऊंकार निनामा को कार्यालय मंत्री, कमलेश भाभर को मीडिया प्रभारी, सोनू माल को सहमीडिया प्रभारी, प्रदीप मुनिया को सोश्यल मीडिया प्रभारी एवं लक्की मईड़ा को सहसोश्यल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *