वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे 11 दिनी अभियान 20 जनवरी से : 20 हजार कार्यकर्ता दस दिन तक मनाएंगे संगठन पर्व : सांसद सोलंकी -

11 दिनी अभियान 20 जनवरी से : 20 हजार कार्यकर्ता दस दिन तक मनाएंगे संगठन पर्व : सांसद सोलंकी

 भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में होगी चर्चा

 65 हजार बूथ है प्रदेश में

 20 लाख घंटे करेंगे कार्य करेंगे समर्पण

हरमुद्दा
रतलाम, 19 जनवरी। प्रदेश में भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मना रही है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2021 से 2022 तक कार्यकर्ता संगठन को लगातार गति देगा। प्रदेश सरकार की विशेष बूथ विस्तारक योजना शुरू हुई है। इसमें 20 जनवरी से 30 जनवरी तक प्रदेश में 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन तक हर बूथ पर जाएंगे। प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाकर आम जनता से केंद्र तथा प्रदेश भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे।

पत्रकार वार्ता में मौजूद विधायक एवं अन्य पदाधिकारी

यह बात देवास – शाजापुर क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने पत्रकार वार्ता में कही। सांसद सोलंकी ने बताया कि पार्टी को हर चुनाव में हर बूथ पर कम से कम 51 प्रतिशत वोट प्राप्त हो। इसी लक्ष्य को लेकर पार्टी ने बूथ विस्तारक योजना पर काम प्रारम्भ किया है। वर्तमान यह आंकड़ा 41 फीसद है।

पार्टी का मूल मंत्र है “बूथ जीता तो चुनाव जीता”

सांसद ने बताया कि संगठन पर्व अंतर्गत ही बूथ विस्तारक योजना शुरू की गई है। 10 दिन तक कुल 20 लाख घंटे कार्य का समर्पण इस दौरान किया जाएगा। संगठन पर्व भाजपा की महत्वपूर्ण योजना है। क्योंकि पार्टी का मूल मंत्र है “बूथ जीता तो चुनाव जीता”। हर एक बूथ को सशक्त किया जाएगा डिजिटलाइज किया जाएगा। हर एक बूथ को सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बनाया जाएगा।

वरिष्ठ भी करेंगे कार्य

सांसद ने बताया इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी भी इस कार्य में लगेंगे। सभी लोग इस योजना में अपना समय दान देंगे और ठाकरे जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बूथ विस्तारक योजना में आम जनता से जुड़ाव बढ़ेगा। उनकी समस्या जानेंगे। सुविधाओं का विस्तार होगा।

बनाया गया है मोबाइल ऐप भी

सांसद ने बताया कि भाजपा ने संगठन नाम से मोबाइल एप भी बनाया है। इसमे प्रदेश के पूरे 65 हजार बूथ की जानकारी संकलित रहेगी। इसमे समय – समय पर अपडेशन का कार्य प्रदेश की आईटी टीम करेगी।  इसमे डिटेल अपलोड आईटी टीम करेगी। इस अभियान से भाजपा का विस्तार होगा तो प्रदेश को भी लाभ होगा। प्रदेश के हर बूथ पर एक विस्तारक रहेगा।

यह थे मौजूद

मीडिया से चर्चा के दौरान जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  निमिष व्यास, मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी, करणधीर बडग़ोत्या भी उपस्थित रहे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *