वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रतलाम स्थापना दिवस बसंत पंचमी : मालवा का गौरव नगर बनाएंगे रतलाम को -

रतलाम स्थापना दिवस बसंत पंचमी : मालवा का गौरव नगर बनाएंगे रतलाम को

1 min read

 रतलाम स्थापना महोत्सव में विधायक काश्यप ने कहा

हरमुद्दा
रतलाम, 05 फरवरी। हर एक के लिए वहां की स्थापना का उत्सव महत्वपूर्ण होता है। उत्सव से सांस्कृतिक विरासत एवं वैभव के दर्शन होते हैं। प्रदेश भर में वहां की स्थापना का उत्सव गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा, ऐसी घोषणा संस्कृति मंत्री ने भी की है। चारों ओर स्वच्छता और विकास करके मालवा का गौरव नगर रतलाम को बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। महलवाडा के मुख्य द्वार का रंग रोगन किया जाएगा और इलेक्ट्रॉनिक घड़ी लगाई जाएगी जो दिन में बोलेगी और रात में शांति रहेगी। इसके लिए ₹25 लाख मंजूर किए गए हैं।

महाराजा श्री रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विधायक एवं निगमायुक्त

यह विचार शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने व्यक्त किए। विधायक काश्यप नगर निगम रतलाम व रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रतलाम स्थापना महोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे।

प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए विधायक काश्यप

शनिवार को नगर निगम तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक काश्यप ने प्रारंभ में रतलाम के संस्थापक महाराजा रतन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। तत्पश्चात रतलाम में हुए विकास कार्यो तथा होने वाले प्रकल्पों की प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्वागत भाषण रतलाम स्थापना समिति के मुन्नालाल शर्मा ने दिया। संचालन मंगल लोढ़ा ने किया। आभार गोपाल शर्मा ने माना।

मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते हुए
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विधायक काश्यप

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, प्रवीण सोनी, नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, सुरेश चंद्र व्यास, श्याम सोनी, पूर्व पार्षद प्रेम उपाध्याय, अरुण राव, प्रहलाद पटेल, अशोक पोरवाल, अशोक यादव, भाजपा पदाधिकारी मनोहर पोरवाल, राजेश राका, करणधीर्य बड़गोत्या, राजू हाकी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *