वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे डकैत गिरोह की दस्तक : खेत की रखवाली करने वाले किसान को ले गए साथ, कुछ दूर चलने के बाद असमर्थता जताने पर छोड़ गए किसान को -

डकैत गिरोह की दस्तक : खेत की रखवाली करने वाले किसान को ले गए साथ, कुछ दूर चलने के बाद असमर्थता जताने पर छोड़ गए किसान को

1 min read

 डकैत गिरोह में 9 पुरुष 2 महिला शामिल

 किसान के साथ नहीं की मारपीट डकैतों ने

 पुलिस सर्चिंग ऑपरेशन में जुटी

हरमुद्दा
मंगलवार, 22 फरवरी। चंबल के बीहड़ में एक बार फिर डकैत सक्रिय हो गए हैं। डकैत गिरोह ने दस्तक दे दी है। पिछली रात खेत की रखवाली करने वाले किसान का डकैत गिरोह से सामना हुआ। वह किसान को अपने साथ ले गए लेकिन चलने में असमर्थता जताने के बाद उसे छोड़ गए। उसके साथ किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की। किसान की शिकायत पर पुलिस सर्चिंग ऑपरेशन कर रही है।

यह मामला शुक्लपुरा गांव का है। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े सात बजे 55 वर्षीय किसान लल्लूराम शाक्य हर दिन की तरह शाम को खेत पर चला गया था रखवाली करने। तभी वहां पर हथियार लेकर दो व्यक्ति आए इसके बाद उन्होंने जबरदस्ती साथ चलने के लिए कहा तो मैं चला। आगे चले तो कुछ और लोग मिले जिनके पास हथियार थे। करीब 11 सदस्यों का डकैत गिरोह आया। डकैत गिरोह में दो महिलाएं भी थी जिन्होंने जींस शर्ट पहन रखी थी। लेकिन पैरों में दर्द होने के कारण चल नहीं पाया उन्हें अपनी असमर्थता बताई तो वे किसान को बीहड़ में छोड़कर आगे चले गए। गनीमत यह रही कि उन्होंने लल्लूराम के साथ कोई मारपीट नहीं की। किसान लल्लूराम की शिकायत पर अटेर पुलिस पहुंची और सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया मगर उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है, कि डकैत गिरोह कहा गया है।

किसान लल्लूराम शाक्य

पहले भी दो बार गोलियां चला चुके हैं

किसान लल्लूराम के बेटे शिव सिंह ने बताया कि खेत पर फसल खड़ी हुई है। फसल और ट्यूबवेल की रखवाली के लिए पिता जी हर रोज खेत पर सोने जाते हैं। पिताजी ने घर आकर पूरे मामले की जानकारी दी थी। शिव सिंह का कहना है कि गांव में इससे पहले भी दो बार फायरिंग हो चुकी है। ये गिरोह पहले भी लोगों को मिल चुका है।

पुलिस करती रही रात भर तलाश

खेत पर पहुंची पुलिस

यह सूचना के बाद रात में पुलिस पहुंची। इस दौरान गोरमी फूप, सुरापुरा और अटेर का पुलिस बल पहुंच गया। अटेर एसडीओपी द्वारा किसान लल्लूराम के बयान लिए गए। इसके बाद पुलिस ने रात में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। दिन में भी पुलिस बीहड़ों में सर्चिंग अभियान चलाती रही। करीब आठ से दस किलोमीटर दूर तक सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा।

ग्रामीणों में भय का वातावरण

सरपंच पति छोटे सिंह भदौरिया का कहना था कि गांव में हथियारों से लैस बदमाशों के घूमने की अब तक खबरें आ रही थीं। अब गांव के किए किसान को ये बदमाश मिल चुके हैं। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

दिन-रात कराई सर्चिंग

पुलिस ने किसान के बयान लिए। दिन रात सर्चिंग कराई गई। अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। क्षेत्र में पुलिस सक्रिय है।

  कमलेश खरपुसे, एएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *