वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रूस यूक्रेन हमला : यूक्रेन से विद्यार्थियों को लेकर आ रही रोमानिया से फ्लाइट, मुंबई आएगी रात 9 बजे तक -

रूस यूक्रेन हमला : यूक्रेन से विद्यार्थियों को लेकर आ रही रोमानिया से फ्लाइट, मुंबई आएगी रात 9 बजे तक

 रोमानिया के रास्ते 4 फ्लाइट्स में आएंगे भारतीय

 यूक्रेन में अभी भी फंसे हुए हैं हजारों भारतीय

हरमुद्दा
शनिवार, 26 फरवरी। यूक्रेन से भारतीयों की वतन वापसी शुरू हो गई है। शनिवार को एअर इंडिया की एक फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट से भारतीय यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई है। ये फ्लाइट शनिवार सुबह ही मुंबई से बुखारेस्ट शहर पहुंची थी। इसमें 470 छात्रों को भारत वापस लाया जा रहा है। इस फ्लाइट के रात 9 बजे तक मुंबई पहुंचने का अनुमान है।

इसके बाद 1 फ्लाइट हंगरी से दिल्ली आएगी। यह फ्लाइट दिल्ली से हंगरी के लिए निकल चुकी है। वहीं, एअर इंडिया की 2 फ्लाइट रोमानिया से दिल्ली से पहुंचना है।

यात्रियों का नापा जाएगा तापमान

भारत सरकार के नियमों के मुताबिक सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का एयरपोर्ट पर तापमान जांचा जाएगा। यात्रियों के वैक्सीन डोज या आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच की जाएगी। इन दोनों दस्तावेजों के ना होने पर यात्रियों का आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को पोलैंड और हंगरी के रास्ते वापस लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *