वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मामला केमिस्ट एसोसिएशन का : सुलह में लगे 22 साल, नव वर्ष पर खत्म हुआ मलाल, नई कार्यकारिणी ने पद लिए संभाल -

मामला केमिस्ट एसोसिएशन का : सुलह में लगे 22 साल, नव वर्ष पर खत्म हुआ मलाल, नई कार्यकारिणी ने पद लिए संभाल

⚫ गोयल बने अध्यक्ष, कोठारी सचिव और मूणत उपाध्यक्ष

⚫ पूर्व अध्यक्ष श्री चौधरी के पुत्र ने की 20 लाख रुपए देने की घोषणा

हरमुद्दा
रतलाम, 4 अप्रैल। पूर्व केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रखब चौधरी के निधन के बाद एसोसिएशन शुरू हुए मनमुटाव को खत्म करने में 22 साल लग गए। लगातार पहल का परिणाम यह रहा कि नववर्ष पर मलाल खत्म हुआ और सुलह हो गई। संस्था को पुनर्जीवित कर दिया गया। नवीन कार्यकारिणी ने पद भी संभाल लिया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रजनीश गोयल को दी गई, वहीं उपाध्यक्ष का प्रभार सुशील मूणत को और सचिव का दायित्व राजेश कोठारी को दिया गया। पूर्व अध्यक्ष रखब चौधरी के पुत्र रोहित चौधरी ने 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। संस्था के हित में कई निर्णय भी लिए गए।

उपाध्यक्ष सुशील मूणत

संस्था हित में लिए गए निर्णय

संस्था को पुनर्जीवित करने के लिए सहमति बनाई एवं संस्था के पुनर्गठन के लिए एवं संस्था के आगामी चुनाव के लिए नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। संस्था के पास रखे हुए प्लॉट पर या किसी अन्य उपयुक्त प्लॉट पर संस्था के उपयोग एवं संस्था के सभी सदस्यों के पारिवारिक आयोजन होने लायक भवन बनाना एवं संस्था के अन्य सभी आवश्यक कार्य नवीन पदाधिकारी कर सकेंगे। इसके लिए रखब चौधरी के पुत्र रोहित चौधरी ने भवन निर्माण हेतु 20 लाख और प्लॉट नए पदाधिकारियों को देने की स्वीकृति प्रदान कर दी।

ये हैं नए पदाधिकारी

आपसी सहमति से अध्यक्ष रजनीश गोयल, सचिव राजेश कोठारी, उपाध्यक्ष सुशील मूणत, सह सचिव प्रीतेश जैन आलोट, कोषाध्यक्ष अभिषेक लोढ़ा, संगठन सचिव सुनील शर्मा बनाए गए हैं। सदस्यों में बालकृष्ण राठौर, कमलेश कोठारी, भूपेंद्र सिंह बग्गा, रूपेश देवड़ा, रोहित चौधरी, पवन कोठारी, सुनील भावसार, जावरा व अतुल शर्मा लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *