वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे आगजनी : यशवंत प्लाजा में लगी आग, पुलिस और दमकल विभाग पहुंचा मौके पर -

आगजनी : यशवंत प्लाजा में लगी आग, पुलिस और दमकल विभाग पहुंचा मौके पर

आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं

हरमुद्दा
इंदौर, 17 अप्रैल। रविवार रात को रेलवे स्टेशन के पास स्थित यशवंत प्लाजा कांप्लेक्स में आग लग गई। आग लगने की खबर फैलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अपुष्ट जानकारी के अनुसार यहां बने एक डेंटल क्लिनिक से शुरू हुई। इस आग ने पूरे काम्प्लेक्स को अपनी जद में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा।

प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार यशवंत प्लाजा के तल मंजिल पर बने सूरज आई सेंटर और डेंटल क्लिनिक से शुरू हुई आग लगातार फैल रही है। फायर की कई टीम मौके पर मौजूद है जो आग को बुझाने में जुटी है। रविवार होने के कारण क्लिनिक बंद था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आग कैसे लगी है, इसके कारणों की स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं मिली है फिलहाल दमकल विभाग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। प्रारंभिक जानकारी में जनहानि नहीं हुई है।

दुकानदारों की हो गई भीड़ जमा

यशवंत प्लाजा में माेबाइल एवं अन्य इलेक्ट्राेनिक्स उपकरणाें का बड़ा मार्केट है। ऐसे में यहां हुई आगजनी की घटना से हडकंप मच गया है। दमकल अमला इस प्रयास में जुटा है कि आग काे अधिक बढ़ने से राेका जा सके। उधर यशवंत प्लाजा में आग लगने की सूचना मिलते ही तमाम दुकानदाराें की भीड़ वहां जमा हाे गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *