वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भुगतान के बाद भी अटका का नामांतरण : देवरा देवनारायण कॉलोनी की 24 बीघा भूमि हुई नगर निगम रतलाम के नाम -

भुगतान के बाद भी अटका का नामांतरण : देवरा देवनारायण कॉलोनी की 24 बीघा भूमि हुई नगर निगम रतलाम के नाम

⚫ भूमि का प्रकरण काफी लंबे समय से था लंबित

हरमुद्दा
रतलाम, 23 अप्रैल। देवरा देवनारायण कॉलोनी की 24 बीघा भूमि का स्वामित्व न्यायालय तहसीलदार तहसील रतलाम शहर द्वारा नगर निगम रतलाम को आदेश पारित कर गया। उक्त भूमि का प्रकरण काफी लंबे समय से लंबित था।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा निपटारे के लिए निगम आयुक्त तथा राजस्व विभाग को निर्देशित किये जाने पर त्वरित कार्यवाही की जाकर भूमि का नामांतरण नगर निगम रतलाम के नाम किया गया।

नामांतरण अटका था मामला

निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया कि तत्कालीन नगर सुधार न्यास द्वारा 1991 में 24 बीघा भूमि देवरा देव नारायण ट्रस्ट से अधिग्रहित की गई थी, तब न्यास द्वारा 5 लाख की राशि  मुआवजे के रूप में दी गई थी। इसके पश्चात वर्ष 2015 में शेष राशि 19 लाख नगर निगम रतलाम द्वारा ट्रस्ट को भुगतान की गई थी किन्तु नामांतरण लंबित था। कलेक्टर द्वारा प्रकरण के निपटारे के लिए पहल करते हुए निराकरण करवाया गया। तहसीलदार शहर न्यायालय द्वारा शुक्रवार को आदेश पारित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed