वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रतलाम के भारद्वाज को किया भाजपा खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक मनोनीत -

रतलाम के भारद्वाज को किया भाजपा खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक मनोनीत

⚫ उज्जैन संभाग से केवल भारद्वाज मनोनीत

हरमुद्दा
भोपाल/रतलाम 28 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी शर्मा एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा द्वारा  उज्जैन संभाग से यतेंद्र भारद्वाज को खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश का सहसंयोजक मनोनीत किया।

श्री भारद्वाज पूर्व में विद्यार्थी परिषद एवं छात्र संघ सचिव, बजरंग दल के जिला संयोजक, विश्व हिंदू परिषद के दायित्व के साथ भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक के पद पर रहे हे । नियुक्ति पर रतलाम खेल जगत में हर्ष व्याप्त है। भाजपा नेता महेंद्र कोठारी , राजमल जैन, विकास कोठारी, अशोक चौटाला, दिनेश पोरवाल, क्रांति जोशी, मनीष शर्मा, आशुतोष चौहान, रवि चादलिया, कार्तिक निंदरवाल, गोपाल सोलंकी, राजू माली, शैतान सिंह पटेल, अनिल कटारिया, सौरभ शर्मा, अभिषेक पटेल, वैभव उपाध्याय, देव कटारिया, शुभम चौहान, राहुल जाट ने बधाई दी। प्रदेश नेतृत्व के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *