वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खुशी हुई गम में तब्दील : दोस्त की शादी में डीजे पर डांस करते हुए वीडियो बना रहा था, अचानक गिर गया फिर नहीं उठ पाया -

खुशी हुई गम में तब्दील : दोस्त की शादी में डीजे पर डांस करते हुए वीडियो बना रहा था, अचानक गिर गया फिर नहीं उठ पाया

1 min read

⚫ ज्यादा डेसिबल वाला साउंड सेहत के लिए जानलेवा

⚫ मरने वाले की उम्र केवल 18 वर्ष

⚫ स्वयं के डांस का बना रहा था उस समय वह वीडियो

⚫ तेज आवाज का असर ब्रेन और हार्ट पर

हरमुद्दा
उज्जैन, 6 मई। आधी रात का वक्त था। दोस्त के विवाह की बारात में डीजे के साउंड पर न केवल वह डांस कर रहा था अपितु वीडियो भी बना रहा था काफी उत्साह और उमंग था। सभी लोग खुशी में झूम रहे थे तभी अचानक वह गिर गया उसे उठाया पास में चिकित्सक को दिखाया उन्होंने रेफर किया चिकित्सक ने परीक्षण किया और मृत घोषित कर दिया।

डांस करते-करते वीडियो बनाते हुए लाल सिंह

यह हादसा हुआ इंगोरिया के पास अंबोदिया डैम निवासी लाल सिंह पिता विक्रम सिंह के साथ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईटीआई करने वाला लाल सिंह अपने दोस्त विजय के  विवाह में मक्सी क्षेत्र के ताजपुर गांव में गया था। रात 12:30 बजे डीजे के तेज साउंड पर युवा टोली डांस में तल्लीन थी। लाल सिंह भी डांस करते-करते वीडियो भी बना रहा था। वीडियो में ऐसा नहीं लग रहा था कि वह डांस करते करते थक गया है

पानी पिया और फिर करने लगा डांस

लाल सिंह के दोस्तों ने बताया कि वह डांस कर रहा था। सब लोग काफी खुश खुशहाल थे। लाल सिंह ने एक बार पानी भी पिया और फिर डांस करने लगा। डीजे की तेज धुन पर उसके पीछे सभी डांस कर रहे थे। तभी अचानक वह लाल सिंह गिर गया। दोस्त पूरन सिंह तत्काल ताजपुर में चिकित्सक के पास ले गया, जहां पर चिकित्सक ने परीक्षण कर उज्जैन रेफर कर दिया। उज्जैन में चिकित्सकों ने परीक्षण कर बताया कि अब नहीं रहा।

तेज आवाज का असर ब्रेन और हार्ट पर

डॉ. शर्मा

डीजे सहित बड़े वाले साउंड सिस्टम पर एबनॉर्मल मोमेंट आता है। टाइम मात्रा से अत्यधिक डेसिबल साउंड मानव शरीर के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। तेज आवाज का असर ब्रेन और हार्ट पर होता है। लाल सिंह के हॉट में क्लॉट मिला है। विसरा की जांच के लिए भेजा गया है। गर्मी के सीजन में अपने शहर के ध्यान में रखते हुए तरल पदार्थ लेते रहना चाहिए ताकि ऐसी घटना ना घटे।

⚫ डॉ जितेंद्र शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *