वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे जीना नहीं चाहता था तो उसने कनपटी पर मार ली आधी रात को गोली, पुलिस जुटी जांच में -

जीना नहीं चाहता था तो उसने कनपटी पर मार ली आधी रात को गोली, पुलिस जुटी जांच में

⚫ गंभीर हालत चलते किया इंदौर रेफर

⚫ पिस्टल कहां से आई पुलिस कर रही जांच

हरमुद्दा
रतलाम, 14 मई। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात को एक युवक ने अपनी कनपटी पर इसलिए गोली मार ली कि वह जीना नहीं चाहता था, लेकिन क्यों जीना नहीं चाहता था यह स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। जैसे ही गोली चलने की आवाज आई वैसे ही चौकीदार भागा। देखा तो वहां युवक नीचे पड़ा था। खून बह रहा था तत्काल परिजन को सूचित किया और वे आए अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर स्थिति के चलते रेफर कर दिया गया। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

प्रथम सोलंकी

स्वयं की कनपटी पर गोली मारने वाला 21 वर्षीय प्रथम सोलंकी पुत्र दिनेश सोलंकी निवासी अभिलाषा अपार्टमेंट आबकारी कंपाउंड है। युवक अपार्टमेंट के बेसमेंट में खड़े दोपहिया वाहनों के पास पहुंचा। उसने वहां स्वयं की कनपट्टी के पास गोली मार ली। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गया।

गोली मारने का कारण नहीं चला पता

चौकीदार द्वारा जानकारी देने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो सोलंकी नीचे पड़ा हुआ था और उसकी कनपट्टी के पास से खून निकल रहा था। एक दोपहिया वाहन के पास भी खून पड़ा हुआ था। सोलंकी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। गोली मारने का कारण पता नहीं चला है। उसने पुलिस को केवल इतना बताया कि वह जीना नहीं चाहता है।

किया इंदौर रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसने गोली क्यों मारी व पिस्टल कहां से लेकर आया था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। दीनदयाल नगर थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि प्राथमिक रूप से पूछताछ में प्रथम ने केवल इतना बताया कि वह जीना नहीं चाहता है। क्यों जीना नहीं चाहता है, इस बारे में उसने कुछ नहीं बताया। पिस्टल जब्त कर ली गई है। जांच जारी है, जांच के बाद ही गोली मारने का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *