वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे अब रतलाम कलेक्टर होंगे सूर्यवंशी, कुमार पुरुषोत्तम का तबादला खरगोन -

अब रतलाम कलेक्टर होंगे सूर्यवंशी, कुमार पुरुषोत्तम का तबादला खरगोन

हरमुद्दा
भोपाल/रतलाम, 14 मई। मध्यप्रदेश शासन ने रतलाम कलेक्टर कुमार कुमार पुरुषोत्तम का तबादला खरगोन कर दिया गया है वहीं निवाड़ी के कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को रतलाम का नया कलेक्टर बनाया है।

मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के हस्ताक्षर से शनिवार रात को आदेश निकले है। आदेश में 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खरगोन कलेक्टर अनुग्रह पी का तबादला दिल्ली किया गया है। रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का खरगोन किया गया है वही जबलपुर के अपर आयुक्त तरुण भटनागर को निवाड़ी का कलेक्टर बनाया गया है। निवाड़ी के कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को रतलाम कलेक्टर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *