वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे नौकरी, शादी का झांसा और बलात्कार : सोनिया गांधी के निजी सचिव पर लगा आरोप, शिकायत पर दी थी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी -

नौकरी, शादी का झांसा और बलात्कार : सोनिया गांधी के निजी सचिव पर लगा आरोप, शिकायत पर दी थी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी

⚫ महिला का पति करता था कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाने का काम

⚫ निजी सचिव का हो गया है पत्नी से तलाक

⚫ पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

हरमुद्दा
दिल्ली, 27 जून। महिला ने नौकरी देने, शादी करने का झांसा देकर बलात्कार का आरोप कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर लगाया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के उत्तम नगर थाने में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने 72 साल के श्री माधवन के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश में जुटी है। 26 साल की युवती की ओर से आरोप लगाया गया है कि नौकरी और शादी का झांसा देकर निजी सचिव ने रेप किया गया। जानकारी यह भी मिली है कि निजी सचिव का पत्नी से तलाक हो गया है।

शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की दी धमकी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी ने पीड़िता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और मामले की शिकायत करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। उत्तम नगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत मिली थी। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

पति करता था कांग्रेस कार्यालय में काम

अधिकारियों ने बताया कि महिला दिल्ली में रहती है और उसके पति की 2020 में मौत हो गई थी। पति कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में काम करता था, वह होर्डिंग लगाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *