वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे महापौर पद प्रत्याशी के व्यय लेखे का परीक्षण : खर्चा करने में कांग्रेस उम्मीदवार के पीछे हैं भाजपा के प्रत्याशी -

महापौर पद प्रत्याशी के व्यय लेखे का परीक्षण : खर्चा करने में कांग्रेस उम्मीदवार के पीछे हैं भाजपा के प्रत्याशी

1 min read

⚫ महापौर के दो प्रत्याशियों का व्यय निरंक

⚫ सभी अभ्यर्थियों द्वारा किया गया कुल व्यय 958498 रुपए

हरमुद्दा
रतलाम 04 जुलाई। नगर पालिक निगम रतलाम महापौर पद प्रत्याशियों ने अब तक किए गए चुनावी खर्च का लेखा-जोखा प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है जिसमें कांग्रेश के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट आगे हैं जबकि भाजपा के महापौर उम्मीदवार प्रहलाद पटेल उनके पीछे चल रहे हैं। अब तक सबसे कम खर्चा जनक नागल ने किया है। 2 प्रत्याशियों का व्यय निरंक दर्शाया गया है।

महापौर प्रत्याशी द्वारा अब तक किए गए व्यय को लेखा दल के प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने व्यय लेखा का परीक्षण किया। प्रभारी लेखा अधिकारी नगरीय निकाय निर्वाचन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा अब तक प्रस्तुत लेखे के अनुसार जहीरूद्दीन एडवोकेट (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) निरंक, मयंक जाट (इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी) 399592 रुपए, प्रहलाद पटेल (भारतीय जनता पार्टी) 349690 रुपए, आफरीन बी (समाजवादी पार्टी) 42250 रुपए, अनवर खान (आम आदमी पार्टी) 147350 रुपए, अरुण राव (निर्दलीय) निरंक, जनक नागल जांगिड़ (निर्दलीय) 19616 रुपए व्यय प्रदर्शित किया गया। इस प्रकार सभी प्रत्याशियों द्वारा अब तक किए गया कुल व्यय  9 लाख 58 हजार 498 रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *