वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे डिफेंस कराटे अकेडमी के 30 खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्राप्त किए पदक -

डिफेंस कराटे अकेडमी के 30 खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्राप्त किए पदक

हरमुद्दा
रतलाम, 7 सितंबर। शोटोकन स्कूल ऑफ किहोन कराटे द्वारा इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डिफेंस कराटे अकैडमी  रतलाम के 30 खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किए।

खिलाड़ियों को युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा के मुख्य आतिथ्य और पूर्व जिला संयोजक विद्यार्थी परिषद व डिफेंस कराटे प्रशिक्षण संस्थान रतलाम के अध्यक्ष जयेश राठौर की अध्यक्षता में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

इन्होंने किया प्रदर्शन

अतिथियों के साथ पुरस्कृत खिलाड़ी

प्रशिक्षक और एकेडमी सचिव  शुभम तालोदिया ने बताया कि कुमिते खेल में 12 गोल्ड , 07 सिल्वर,  10 ब्राज पदक और काता खेल में 07 गोल्ड, 08 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज पदक प्राप्त कर रतलाम का नाम गोरवान्वित किया। जिसमे यश घोचा, कुणाल धाकड़ , परी पांचाल ,लखन सोलंकी , यस  सोलंकी, आदित्य निगम, आशुतोष प्रजापत, तनु पांचाल ,प्रसन्ना श्रेष्ठा, आदर्श अटेवा, वंशिका पितलियां, दिव्या भगोरा, सलोनी कौशल, राजवर्धन सिंह, क्षितिज उपाध्याय, हितांशी शर्मा, सूर्यांश  गोयल, दक्ष तिवारी, कृतिका शर्मा, भव्य प्रजापत, महिमा शर्मा, केशवी तिवारी, श्रद्धा तलोदिया, वेदांश सिंह भाटी, लक्ष जैन, चेस्टा चंदवाडिया, आशुतोष सोलंकी, कशिश शर्मा गौरव, जयश्री, ध्रुव शर्मा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। संचालन शुभम तालोदिया ने किया। आभार राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या भगोरा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *