वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे गृह मंत्री के महाराष्ट्र दौरे में चूक : सांसद का पीए बन घूमता रहा अनजान व्यक्ति, 5 दिन के लिए भेजा कस्टडी में -

गृह मंत्री के महाराष्ट्र दौरे में चूक : सांसद का पीए बन घूमता रहा अनजान व्यक्ति, 5 दिन के लिए भेजा कस्टडी में

1 min read

⚫ मुंबई पुलिस को नहीं लगी कानो कान खबर

⚫ गृह मंत्रालय के अधिकारी ने दी मुंबई पुलिस को जानकारी

हरमुद्दा
गुरुवार, 8 सितंबर। गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बीते दिन बड़ी चूक का मामला सामने आया है। मुंबई दौरे के दौरान एक 32 साल के अनजान व्यक्ति घंटों तक गृहमंत्री के इधर-उधर घूमता रहा। व्यक्ति ने खुद को आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बताया है। उसके पास गृह मंत्रालय का ID कार्ड का पट्टा भी था, जिसे पहनकर वह गृह मंत्री के काफिले में घुसा।

जानकारी के हिसाब से गृह मंत्रालय का आईडी कार्ड पहने हुए शख्स ने अपनी असली पहचान छिपाकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस घर के बाहर भी अनजान बन कर घूमता देखा गया। इस शख्स पर शक होने के बाद गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।

आरोपी का नाम है हेमंत पवार

मुंबई पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम हेमंत पवार है। वह महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है। आरोपी पवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 5 दिनों के लिए कस्टडी में भेज दिया।

लालबागचा राजा में किए दर्शन

ज्ञात हो कि गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे। उन्होंने शहर के प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा में भगवान की पूजा अर्चना की महाराष्ट्र में केंद्र सरकार के बाद अमित शाह पहली बार वहां पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री के आवास पर भी गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *