वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दुर्घटना : बाइक सवार को कार ने मारी पीछे से टक्कर, उछल कर गिरा सड़क पर, हुआ घायल -

दुर्घटना : बाइक सवार को कार ने मारी पीछे से टक्कर, उछल कर गिरा सड़क पर, हुआ घायल

⚫ कार चालक सवारियों को छोड़कर हुआ फरार

⚫ गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

⚫ पुलिस की काफी मशक्कत के बाद आवागमन हुआ सुगम

हरमुद्दा
रतलाम, 2 अक्टूबर। महू नीमच मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। नतीजतन बाइक सवार उछल कर नीचे गिर गया। घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं कार चालक हादसे के बाद सवारियों को कार में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

दुर्घटना स्थल पर मौजूद भीड़

रविवार को दोपहर में महू नीमच फोरलेन पर कांडरवासा निवासी कमलेश प्रजापत बाइक से जा रहा था तभी तेज रफ्तार कार ने नामली और मेवासा के बीच उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक कार चालक सवारियों को छोड़कर फरार हो गया था।

समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस तो कर दिया चक्का जाम

घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए समय पर एंबुलेंस नहीं आने पर ग्रामीण जन भड़क गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। वाहन को जब्त कर पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *