वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे विश्व हिंदू परिषद ने किया दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी का पुतला दहन -

विश्व हिंदू परिषद ने किया दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी का पुतला दहन

⚫ गाय के लिए बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का किया है विरोध मंडल अध्यक्ष ने

⚫ मंडल अध्यक्ष पद से हटाया जाए सोच वाले को

हरमुद्दा
रतलाम, 2 अक्टूबर। लंपी वायरस की रोकथाम के लिए दीनदयाल नगर में बनाया आइसोलेशन सेंटर पर विवादित बयान दिए जाने पर विश्व हिंदू परिषद ने जमकर मंडल अध्यक्ष का विरोध किया गया। पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने सोनी पुतला दहन करते हुए नारे लगाए हैं।  शहर में अब तक 35 से अधिक गाय संक्रमित है। इधर, शहर में भी संक्रमित गायों की संख्या बढ़ती जा रही है। आक्रोशित का कहना है कि ऐसी छोटी सोच वाले लोगों को मंडल अध्यक्ष पद से हटाया जाना चाहिए।

मंडल अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए

समाज सेवक जितेंद्र रांका ने बताया कि गाय की हम निरंतर सेवा कर रहे हैं। लंपी वायरस से प्रभावित गायों के लिए दीनदयाल नगर में राधाकृष्णन स्कूल के पीछे नया आइसोलेशन सेंटर बनाया है। इस पर सेंटर का शनिवार को क्षेत्र के पार्षद और दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने विरोध कर दिया।

आइसोलेशन में रखा जाने लगा पशुओं को

श्री रांका ने बताया कि जिले में लंपी वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर में भी संख्या बढ़ी है। टैंकर रोड पर आइसोलेशन सेंटर बनाया जाने से वहां पशुओं का इलाज किया जा रहा था। शनिवार को दीनदयाल नगर  में पशुओं को रखा जाने लगा। नगर निगम कमिश्नर हिमांशु भट्ट और महापौर से इस मामले को लेकर चर्चा की है।

बिना अनुमति के कैसे कर दिया शुरू

इस पर दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी ने विरोध कर दिया। सोनी का कहना था कि निजी भूमि पर बिना अनुमति के पशुओं को रखा जा रहा। पास ही राधाकृष्णन स्कूल भी है, ऐसे में स्कूली बच्चों को भी खतरा रहता है। वहा पर सेंटर बनाया जा रहा है, तो क्षेत्रीय पार्षद से अनुमति लेनी चाहिए थी। यहां दो वार्ड लगते हैं, लेकिन परमिशन नहीं ली। 

एनजीओ के माध्यम से रखा जाने लगा गायों को

पॉलीक्लिनिक प्रभारी डॉ. नवीन शुक्ला ने बताया अब तक 35 से ज्यादा गायें संक्रमित हो चुकी हैं। टैंकर रोड पर आइसोलेशन सेंटर है। दीनदयाल नगर में भी एनजीओ के माध्यम से पशु रखे जा रहे हैं। समाज सेवक श्री रांका द्वारा बताया गया कि गाय की हम निरंतर सेवा कर रहे हैं।

गौ माता पर आई विपत्ति

श्री रांका का कहना है कि जहां कोरोना काल के अंदर मानव के ऊपर इतनी बड़ी विपदा आई थी। उस समय भी गली गली मोहल्ले मोहल्ले में आइसोले सेंटर बनाए गए थे। आज जब हमारी गौ माता के ऊपर लंबी वायरस जैसी विपत्ति आई है तो हम पीछे कैसे रह सकते हैं। क्या हमने गाय का दूध पीना बंद कर दिया। क्या हमने दूध दही घी का सेवन बंद कर दिया जब हमने चाय पीना बंद नहीं किया तो फिर आइसोलेट सेंटर का विरोध क्यों कर रहे हैं।

छोटी सोच वाले को कैसे बना दिया मंडल अध्यक्ष

श्री राका का कहना है कि गाय हमारी माता है। आज उसके ऊपर जो भी बीपता है हम सभी को मिलकर इस वायरल को भगाना है और हमारी गो माता को सुरक्षित करना है ऐसी छोटी सोच वाले नेता को मंडल अध्यक्ष कैसे बना दिया। बीजेपी को ऐसी छोटी सोच वाले व्यक्ति को मंडल पद से हटा देना चाहिए।

याद है मौजूद

पुतला दहन के दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र वर्मा, जिला मंत्री राहुल सोनी, जिला संयोजक मुकेश व्यास, विहिप गोरक्षा प्रमुख मनोज पवार, बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख योगेश चौहान, बजरंग दल सह गौरक्षा प्रमुख डिंपल, रामबाबू शर्मा, प्रदीप, कपिल शर्मा, सौरभ जगरवाल, मंगलेश राठौड़, धीरज व्यास, दीपक राठौड़, पंकज, लोकेंद्र, विशाल पवार, राकेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *