वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मुद्दा खेल मैदान का : चुनाव के दौरान खराब की खेल मैदान की हालत, खेल मैदान बना तलैया, खिलाड़ियों को आ रही परेशानियां -

मुद्दा खेल मैदान का : चुनाव के दौरान खराब की खेल मैदान की हालत, खेल मैदान बना तलैया, खिलाड़ियों को आ रही परेशानियां

⚫ खेल मैदान सुधारने के लिए दिया कलेक्टर को ज्ञापन

⚫ खिलाड़ियों के हित में रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने उठाया मुद्दा

हरमुद्दा
रतलाम, 12 अक्टूबर। नगरी निकाय निर्वाचन के दौरान शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय खेल मैदान का उपयोग किया गया था। सामग्री वितरण और सामग्री एकत्रीकरण यहीं पर हुआ। इसके चलते खेल मैदान खोद दिया गया था। कीचड़ से बचने के लिए मैदान पर चूरी डाल दी गई थी जो कि खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बन गई। पूरा खेल मैदान खराब कर दिया गया। अब तो मैदान न रहकर वह तलैया बन गया है। इस और जिम्मेदारों को ध्यान देने की जरूरत है।

शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान बना तलैया

इस मुद्दे को लेकर रतलाम जिला एथलेटिक एसोसिएशन कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार से मिला और शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय खेल मैदान की स्थिति के बारे में अवगत कराते कराते हुए खेल मैदान को सुधारने की बात रखी।

कलेक्टर को खेल मैदान की वस्तु स्थिति बताते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश पुरोहित समीप हैं सचिव अमानत खान

खिलाड़ियों को आ रही है बहुत सारी कठिनाइयां

एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सतीश पुरोहित ने कहा कि नगर निगम चुनाव के समय महाविद्यालय मैदान पर मुरम, गिट्टी एवं बोल्डर डाले गए थे किंतु चुनाव समाप्त होने के इतने समय बात भी इन्हें हटाया नहीं गया, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में बहुत कठिनाई हो रही है।

नवंबर से शुरू होने वाली है खेल प्रतियोगिताएं

श्री पुरोहित ने अधिकारी को बताया कि नवंबर माह में खेल बताएं होने वाली है जो कि शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पर ही होती आई है। किंतु अभ्यास के लिए मैदान सही नहीं होने पर उनके भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।

विभिन्न विभागों में होती है भर्ती

मैदान पर पुलिस भर्ती, आर्मी भर्ती और साथ ही साथ अन्य विभागों की भर्ती वालों को भी अभ्यास के लिए मैदान पर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

यह थे मौजूद

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पुरोहित के साथ एसोसिएशन के सचिव अमानत खान, संयुक्त सचिव अभिभाषक तरुण पुरोहित,प्रांजल शुक्ला, वर्दीचंद गुर्जर सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *