वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे गोवर्धन पूजा उत्सव : देश, प्रदेश, शहर, गांव में गोवर्धन पूजा उत्सव की धूम, गोबर से गोवर्धन बनाकर की पूजा अर्चना -

गोवर्धन पूजा उत्सव : देश, प्रदेश, शहर, गांव में गोवर्धन पूजा उत्सव की धूम, गोबर से गोवर्धन बनाकर की पूजा अर्चना

1 min read

⚫ सूर्य ग्रहण के चलते दीपावली के दूसरे दिन मनाया उत्सव

⚫ गोवर्धन महाराज को लगाया व्यंजनों का भोग

हरमुद्दा
बुधवार, 26 अक्टूबर। देश प्रदेश और शहरों में बुधवार को गोवर्धन का पर्व पारंपरिक ढंग से मनाया गया। गांवों में ही नहीं शहरों में भी पर्व पर महिलाओं ने गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाकर उसकी पूजा अर्चना की। ब्रज क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का खासा उत्साह रहा।

रतलाम के ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन की पूजा करते हुए महिलाएं

रतलाम के काश्तकार सतीश राठौर ने हरमुद्दा बताया कि पर्व को लेकर शहरी और ग्रामीण महिलाओं ने सुबह स्नान करने के बाद घर के आंगन को गोबर से लेपकर साफ -सफाई की। किसानों और गोपालकों ने गोवर्धन पूजा उत्सव में उत्साह पूर्वक भाग लिया। परंपरा और संस्कृति के अनुरूप महिलाओं ने आंगन में गोवर्धन भगवान की आकृति बनाकर पूजा अर्चना की दीप अगरबत्ती लगाए। पशुधन को मेहंदी लगाई गई और उनको सजाया गया। उनके साथ भी गोपालको पशु पालकों ने उत्सव मनाया।

ग्रहण के चलते दूसरे दिन हुआ गोवर्धन उत्सव

उल्लेखनीय है कि सूर्य ग्रहण की वजह से दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार में शामिल गोवर्धन पूजा में 1 दिन का विलंब हो गया। आज सुबह 6: 29 बजे से 8: 43 तक लोग गोवर्धन की पूजा अर्चना की। ब्रज क्षेत्र में गोवर्धन का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। गोवर्धन महाराज को अन्नकूट का भोग लगाया गया। मथुरा के गोवर्धन में सुबह से ही सैकड़ों भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचना शुरू कर दिया है।

मथुरा पहुंचे लाखों श्रद्धालु, भक्तजन लगाएंगे गिरिराज महाराज की परिक्रमा

गोवर्धन पर्वत

गोवर्धन का त्यौहार मंगलवार की जगह बुधवार को बड़े धूमधाम से मनाया।। सुबह से ही लोग गोवर्धन बनाने के लिए जगह-जगह तैयारियों में जुट गए हैं। मथुरा जिले में इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आज से ही लाखों की संख्या में भक्तजन गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाने के लिए भी पहुंचने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *