वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे गैस फैलने से मचा हड़कंप : लोगों को हुई आंखों में जलन, घबराहट और सांस लेने में तकलीफ -

गैस फैलने से मचा हड़कंप : लोगों को हुई आंखों में जलन, घबराहट और सांस लेने में तकलीफ

⚫ कई घंटों से घर के बाहर हैं लोग

⚫ ज्यादा तकलीफ होने पर हॉस्पिटल में कराया भर्ती

हरमुद्दा
भोपाल, 26 अक्टूबर। बुधवार की शाम को शुरू में गैस होने से लोग बाहर आ गए ज्यादातर लोगों की शिकायत थी कि उनकी आंखों में जलन हो रही और घबराहट हो रही है। गैस बनने की बात से लोगों में हड़कंप मच गया। ज्यादा प्रभावित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घंटों तक लोग बाहर रहे।

स्थिति को नियंत्रण में करते हुए नगर निगम के कर्मचारी

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी की मदर इंडिया कॉलोनी में बुधवार शाम को गैस निकलने की शिकायत के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। जानकारी में पता चला है कि पानी में क्लोरीन की मात्रा अधिक होने से घरों में गैस बनी इसके कारण लोगों को दिक्कत हुई। बुजुर्ग महिला को ज्यादा दिक्कत होने के कारण होना अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि करीब 3 घंटे तक गैस के कारण घर के बाहर रहे। जैसे ही गैस का असर कम हुआ फिर घरों में जाना शुरू हुआ।

अब स्थिति नियंत्रण में

मदर इंडिया कॉलोनी में वितरित किए गए थे जल में क्लोरीन की मात्रा अधिक होने के कारण गैस बन गई। आंखों में जलन और घबराहट की शिकायत हुई। शाम को 6 बजे शिकायत मिली थी तब से नगर निगम द्वारा स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। निगम अमला मौके पर मौजूद है। रात में कोई जवाब स्थिति सामान्य होने के बाद लोग घरों में जाने लगे।

केवीएस चौधरी कोसलानी, नगर निगम आयुक्त, भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *