वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पत्नी ने लगा लिया मौत को गले : रात भर पुलिस की ड्यूटी करने के पश्चात जब पति घर पहुंचा तो उसके होश हो गए फाख्ता -

पत्नी ने लगा लिया मौत को गले : रात भर पुलिस की ड्यूटी करने के पश्चात जब पति घर पहुंचा तो उसके होश हो गए फाख्ता

⚫ पति काफी समय से लाइन में था अटैच

⚫ थाने पर हुई पदस्थापना के पहले दिन ही गया था ड्यूटी पर

हरमुद्दा
रतलाम, 12 नवंबर। पुलिस लाइन में अटैच रहने के पश्चात पुलिसकर्मी को दो बत्ती थाने पर पदस्थ किया गया। पदस्थापना के पहले ही दिन वह रात को ड्यूटी पर गया था। शनिवार सुबह जब घर पर आकर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूले हुई थी। यह दृश्य देख पति के होश फाख्ता हो गए। तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय थापा काफी समय से पुलिस लाइन में अटैच थे। शुक्रवार को ही उनकी दो बत्ती थाने पर पदस्थापना हुई थी और रात को ड्यूटी पर गए थे। राजेंद्र नगर में परिवार के साथ रहने वाले पुलिसकर्मी थापा की 26 वर्षीय पत्नी सपना ने रात को फांसी लगा ली। सुबह श्री थापा जब घर आए और अपने रूम का दरवाजा खोला तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली तो होश उड़ गए। तत्काल पत्नी को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विजय सपना की है एक बालिका

माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव ने हरमुद्दा को बताया कि सपना और विजय की एक बालिका है। फांसी लगाने का कारणों का भी स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *