वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मौत के पहले मिले परिजन : गंभीर स्थिति में किया अस्पताल में भर्ती, चल रहा था इलाज, नहीं मिल रहे थे परिजन -

मौत के पहले मिले परिजन : गंभीर स्थिति में किया अस्पताल में भर्ती, चल रहा था इलाज, नहीं मिल रहे थे परिजन

⚫ जब मिले परिजन तो 2 घंटे बाद ले गई उसे मौत

⚫ 1 दिसंबर को घर से निकल गया था बिना किसी को बताए

⚫ सहयोग करने वालों के प्रति माना आभार हृदय से

हरमुद्दा
रतलाम, 13 दिसंबर। एक व्यक्ति को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उसका उपचार चल रहा था। समाजसेवी गोविंद काकानी काफी प्रयासरत थे कि उसके परिजनों का कुछ पता लग जाए। लेकिन उसकी हालत प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी। वह कुछ भी बोलने में सक्षम नहीं था। ऐसी स्थिति में कुछ दिन बाद परिजनों का पता चला, उन्हें सूचना दी, वह आए और मिले लेकिन 2 घंटे बाद ही उसे मौत अपने साथ ले गई।

समाजसेवी एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने हरमुद्दा को बताया कि 1 दिसंबर को जावरा से गंभीर स्थिति में 45 वर्षीय युवक को रतलाम में भर्ती किया था। उपचार चल रहा था। 9 दिसंबर को प्रातः नाश्ता देने पहुंचे, तब उसके पलंग के नीचे बंद मोबाइल मिला, जिसकी बैटरी चार्ज करने पर एक मोबाइल नंबर पर संबंधित व्यक्ति ने मरीज के परिवार तक उसके जिला चिकित्सालय में भर्ती होने की खबर पहुंचा दी।

सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे अस्पताल

तब पता चला कि भर्ती रोगी राजेश पिता रमेश निगम उम्र 45 वर्ष निवासी पीर हीगोरिया पोस्ट हाटपिपलिया तहसील जावरा है। वह 1 दिसंबर को घर से बिना बताए निकल गया था। सूचना मिलने पर तत्काल घर से दोनों भाई महेश निगम, दिनेश निगम के साथ काका के लड़के राहुल निगम एवं मित्र बने सिंह भूतिया जिला चिकित्सालय आइसोलेशन वार्ड पहुंचे। मरीज की हालत बहुत गंभीर हो गई थी। अंतिम सांसे चल रही थी। परिवार के सदस्यों के आने के 2 घंटे पश्चात राजेश की मौत हो गई।

गांव में किया अंतिम संस्कार, सहयोग पर माना आभार

अंतिम समय में परिजन के आने से मृत्यु हो गई। इसके पश्चात उसे वाहन द्वारा उसके गांव ले जाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार विधि विधान से परिजनों ने किया। निगम परिवार ने ऐसी स्थिति में सहयोग करने वाले समाजसेवी काकानी एवं अस्पताल प्रशासन का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *