वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का भोपाल में धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 31 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन -

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का भोपाल में धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 31 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन

हरमुद्दा
भोपाल, 13 दिसंबर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मंगलवार को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कर्मचारी हितेषी 31 सूत्रीय कर्मचारी हितों की मांगों का ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन देते हुए प्रांतीय पदाधिकारी

कार्यक्रम कर्मचारी हितेषी 31 सूत्रीय कर्मचारी हितों की मांगों का ज्ञापन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया एवं प्रांतीय महासचिव हेमन्त श्रीवास्तव द्वारा मुख्यमंत्री प्रतिनिधि शिव चौबे केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं रमेश शर्मा कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) को दिया गया।

यह थे मौजूद

धरना आयोजन में मौजूद संघ के पदाधिकारी

रतलाम ज़िले के अध्यक्ष सुरेश जोशी के मार्गदर्शन में रतलाम ज़िले से संभागीय उपाध्यक्ष प्रमोद पाठक, जिला सचिव अनिल मेहता, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र पंढारकार, रतलाम तहसील शाखा अध्यक्ष अशोक शर्मा, अजय उपाध्याय ,अनूप जोशी , कन्हैयालाल गुजराती जावरा एवं सैलाना से प्रवीण रावल के साथ ही जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *