वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सांस्कृतिक सरोकार : फाग के गीत, राधा कृष्ण द्वारा फ़ूलों की होली, नृत्य प्रस्तुति, शौर्य प्रदर्शन का आनंद से सराबोर रहा उत्सव -

सांस्कृतिक सरोकार : फाग के गीत, राधा कृष्ण द्वारा फ़ूलों की होली, नृत्य प्रस्तुति, शौर्य प्रदर्शन का आनंद से सराबोर रहा उत्सव

⚫ विश्वमांगल्य सभा के बैनर तले फाग उत्सव का आयोजन

⚫ तुलसी का पौधा देखकर महिलाओं को किया सम्मानित

हरमुद्दा
रतलाम, 28 फरवरी। महिलाओं ने फाग के गीत, राधा कृष्ण द्वारा फ़ूलों की होली, नृत्य प्रस्तुति, शौर्य प्रदर्शन का आनंद उठाया। तलवार के साथ शौर्य प्रदर्शन मे महिलाओं से बहुत अच्छा प्रस्तुतीकरण देते हुए यह संदेश दिया कि समय आने पर महिलाएं शस्त्र उठा कर धर्म – संस्कृति की रक्षा करने आ रही है और आगे भी करेंगी।

तलवार के प्रदर्शन करते हुए महिलाएं

यह जोश, जुनून और उत्साह नजर आया विश्वमांगल्य सभा के फाग उत्सव में। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाला एनजीओ की संस्थापिका डॉ. दिव्या गुप्ता मौजूद थीं। विश्व मांगल्य सभा की मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ संगठन मंत्री पूजा पाठक, रतलाम विस्तारिका सुनीता पाटिल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लता बक्शी इनका विशेष रूप से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को माँ तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।

उनके जैसी मां की जरूरत आज भी

हर क्षेत्र की महिला सर्वप्रथम एक माँ होती है। महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज की माँ जैसी माँ आज के समय में पुनः निर्माण होना अत्यंत आवश्यक है। यही संदेश इस कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया।

अतिथि और राधा कृष्ण बने कलाकारों के साथ महिलाएं

इनका रहा सक्रिय सहयोग

कार्यक्रम का आयोजन मंगला देवड़ा और संयोजक आशा पाटीदार, रेखा पाटीदार, पिंकी पाटीदार, भावना, बिशा, दुर्गा पांचाल, रेखा पांचाल, अनीता पांचाल, भारती पाटीदार, प्रिया उपाध्याय के सक्रिय सहयोग से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *