वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत पर हुई आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी -

पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत पर हुई आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

1 min read

⚫ मुंह मीठा करवाकर मनाई खुशी

हरमुद्दा
रतलाम 2 मार्च। भारतीय जनता पार्टी को पूर्वोतर राज्यों के विधानसभा चुनाव मे मिली सफलता का रतलाम जिले मे जोरदार जश्न मनाया गया। जिला मुख्यालय रतलाम के पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ता डालू मोदी बाजार पहुंचे और आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। आदिवासी अंचल सैलाना मे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई। यहां भी आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी गई।

डालूमोदी बाजार चौराहे पर खुशी व्यक्त करते हुए

रतलाम के डालू मोदी बाजार चौराहा पर जिला महामंत्री निर्मल कटारिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया आतिशबाजी के बाद कार्यकर्ता एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाई देते रहे। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी,  सहप्रभारी निलेश बाफना सहित पार्टी मोर्चाे प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

सैलाना में भाजपा जिला अध्यक्ष लुनेरा को मिठाई खिलाते हुए

सैलाना मे जिला अध्यक्ष श्री लुनेरा ने भाजपा की जीत पर पार्टी के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच आतिशबाजी की। इस मौके पर जिला महामंत्री संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, सदस्य संजय बाफना, पार्षद विशाल धबाई, भाजयुमो प्रदेश सदस्य अनुकूल सोनी, किशोर कसेरा प्रदीप शर्मा, संतोष धबाई, दिनेश असावरा, बाबूलाल पाटीदार, मनीषा सिलावट, सुरेन्द्र मेहता, ललित चंडालिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *